Dainik Athah

भाजपा के युवा नेता नीरज सिंह ने मुरादनगर- साहिबाबाद में किया जन संपर्क

योगी सरकार ने अपराधियों भू माफियाओं का किया सफाया: नीरज सिंह

साहिबाबाद में सुनील शर्मा एवं मुरादनगर में अजीत पाल त्यागी को विजयी बनाने की अपील

अथाह संवाददाता
मुरादनगर।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के पुत्र एवं भाजपा के युवा नेता नीरज सिंह ने कहा है कि प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शासनकाल में अपराधियों भू माफियाओं का सफाया हुआ है। प्रदेश में कानून का राज स्थापित हुआ है। आज प्रदेश में बड़े बड़े पूंजीपति निवेश कर रहे हैं और नई-नई फैक्ट्रियां लग रही हैं। जिनमें हजारों बेरोजगार युवाओं को रोजगार मिल रहा है।

नीरज सिंह रविवार को यहां मेन रोड स्थित श्री श्याम परिवार द्वारा योगेंद्र गुप्ता लिली के आवास पर प्रबुद्ध नागरिकों से संवाद कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में देश और प्रदेश विकास कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के के नेतृत्व में विश्व में भारतवर्ष की साख बढ़ी है। कई क्षेत्रों में देश आत्मनिर्भर हुआ है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश में भ्रष्टाचार अपराधों पर अंकुश लगा है। व्यापारियों एवं महिलाओं की सुरक्षा के प्रति सरकार कटिबद्ध है। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव के बाद भारतीय जनता पार्टी तीन सौ से अधिक सीट प्राप्त करेगी।

नीरज सिंह ने मुरादनगर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी वर्तमान विधायक अजीत पाल त्यागी को डेढ़ लाख वोटों से जिताने का आह्वान किया।
भाजपा प्रत्याशी अजीत पाल त्यागी ने अपने संबोधन में कहा कि केंद्र और यूपी की सरकार ने समाज के कमजोर वर्ग किसानों मजदूरों के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं चलाई हैं। जिनका सीधा लाभ आम आदमी तक पहुंचता है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में नए-नए हाईवे बन रहे हैं। उन्होंने कहा कि सपा शासन काल में भू माफियाओं अपराधियों बोलबाला था ।शहर की बहू बेटियां और व्यापारी सुरक्षित नहीं थे ।आज योगी आदित्यनाथ के शासन काल में भू माफियाओं और बड़े बड़े अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। उन्होंने कहा कि सरकार ने माफियाओं अपराधियों की अट्ठारह सौ करोड़ की संपत्ति जप्त कर गरीबों को पट्टे दिए हैं।

नगर पालिका परिषद के चेयरमैन विकास तेवतिया ने मुरादनगर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी अजीत पाल त्यागी को भारी मतों से जीता कर एक बार फिर क्षेत्र की जनता इतिहास दोहराएंगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता पश्चिम उत्तर प्रदेश संयुक्त व्यापार मंडल के संरक्षक विष्णु गर्ग ने की। संचालन संयुक्त व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंघल ने किया। इस अवसर पर रालोद नेता विकास चौधरी, विक्की चौधरी, बसपा नेता एवं पूर्व सभासद रमेश प्रजापति ने अपने साथियों के साथ भाजपा में शामिल होने की घोषणा की।

भाजपा नेताओं ने पार्टी में शामिल होने पर उन्हें पट्टा पहना कर स्वागत किया। कार्यक्रम में योगेंद्र गुप्ता लिली, सुशील गोयल, अमरीश गोयल, जीडीए बोर्ड सदस्य केशव त्यागी, समाजसेवी राधे किशन अरोड़ा, बार एसोसिएशन के पूर्व सचिव विजय गौड़, सभासद बिंदु त्यागी, विकास त्यागी, भाजपा नेत्री उषा चौधरी, बुध गोपाल गोयल पूर्व सभासद नरेंद्र नींदों, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष नितिन गोयल, भाजपा नेता मनोज शर्मा, विष्णु मित्तल, रोहतास मित्तल, संयुक्त व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष मोहित गर्ग, व्यापार मंडल के जिला मंत्री मुकेश भटनागर, व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष राकेश गोयल, जिला महामंत्री पंकज गर्ग, सरार्फा संघ के अध्यक्ष लोकेश वर्मा, सभासद पति योगेंद्र जाटव, भाजपा नेता प्रशांत खटीक, प्रसाद गुप्ता सभासद, अंशुल रस्तोगी, विपिन गर्ग, ललित गोयल, पंकज यादव, सोनू त्यागी आदि सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

नीरज सिंह ने साहिबाबाद क्षेत्र में भी बैठक कर सुनील शर्मा को विजयी बनाने की अपील की। इस मौके पर बड़ी संख्या में लोगों ने उनका स्वागत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *