Dainik Athah

बगावत रोकने कल साहिबाबाद- गाजियाबाद आ रहे हैं योगी

भाजपा नेताओं ने दोनों कार्यक्रम स्थलों का किया निरीक्षण

प्रमुख कार्यकर्ता एवं बुद्धिजीवी रहेंगे बैठकों में उपस्थित

करीब दो दर्जन घरों में जन संपर्क भी करेंगे

अथाह संवाददाता
गाजियाबाद।
जिले के गाजियाबाद शहर एवं साहिबाबाद विधानसभा क्षेत्रों में बगावत को रोकने के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ स्वयं (रविवार) को गाजियाबाद आ रहे हैं। भाजपा के पदाधिकारी दिनभर उनके कार्यक्रम की तैयारियों में जुटे रहे। मुख्यमंत्री घर- घर जाकर जन संपर्क भी करेंगे।

भाजपा नेताओं ने दोनों कार्यक्रम स्थलों का किया निरीक्षण

महानगर भाजपा अध्यक्ष संजीव शर्मा एवं मीडिया प्रभारी अश्वनी शर्मा ने बताया मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दोपहर 12 बजे मोहननगर स्थित कृष्णा इंजीनियरिंग कालेज में प्रमुख लोगों के साथ बैठक करेंगे। ये वे लोग होंगे जिनका समाज एवं मतदाताओं पर प्रभाव माना जाता है। यहां पर बैठक करने के बाद वे राजीव कालोनी में वाल्मीकि समाज के बीच जायेंगे तथा घर घर जाकर वोट मांगेंगे। इसके बाद वे दोपहर एक बजे गाजियाबाद शहर के प्रमुख कार्यकर्ताओं के साथ नगर निगम आडिटोरियम में बैठक करेंगे। यहां के बाद वे प्रताप विहार में घर घर जन संपर्क कर वोट मांगेंगे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दौरे को लेकर महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा ने महापौर आशा शर्मा के साथ नगर निगम आडिटोरियम का निरीक्षण किया। जिले के पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों ने भी कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान मुख्य रूप से अश्वनी शर्मा, सुशील गौतम, पूर्व महापौर आशु वर्मा समेत अन्य लोग थे।

इसके साथ ही संजीव शर्मा, पप्पू पहलवान समेत अन्य लोगों ने मोहननगर स्थित कृष्णा इंजीनियरिंग कालेज में कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण भी किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *