Dainik Athah

मुरादनगर विधानसभा क्षेत्र समेत जिले में सपा को लगा झटका

सपा के पूर्व विस प्रत्याशी समेत अनेकों ने थामा भाजपा का झंडा

कांग्रेस के पीएन शर्मा, ट्रेड यूनियन नेता सुखवीर सिंह भी हुए भाजपाई

अथाह ब्यूरो
लखनऊ।
भारतीय जनता पार्टी के राज्य मुख्यालय में शनिवार को समाजवादी पार्टी, कांग्रेस व ट्रेड यूनियन के प्रमुख नेताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

पार्टी के प्रदेश महामंत्री गोविन्द नारायण शुक्ला ने समाजवादी पार्टी के मुरादनगर से पूर्व विधानसभा प्रत्याशी, पूर्व महानगर अध्यक्ष व गन्ना फेडरेशन के पूर्व चेयरमेन आनंद सिंह, कांग्रेस के गाजियाबाद पूर्व जिला उपाध्यक्ष पंडित पीएन शर्मा व गाजियाबाद के ट्रेड यूनियन के प्रमुख नेता सुखवीर सिंह को पट्का पहनाकर भाजपा की सदस्यता प्रदान की। इस दौरान प्रदेश के मीडिया सह प्रभारी हिमांशु दुबे उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *