Dainik Athah

भाजपा ने जारी की स्टार प्रचारकों की सूची मोदी, नड्डा, राजनाथ सिंह के साथ ही अमित शाह सूची में शामिल

योगी, गडकरी, मौर्या, दिनेश शर्मा भी सूची में शामिल

जनरल वीके सिंह, सुरेंद्र नागर के नाम भी स्टार प्रचारकों की सूची में

अथाह ब्यूरो,
नयी दिल्ली।
अब जबकि उत्तर प्रदेश विधानसभा के पहले चरण के नामांकन में महज दो दिन शेष बचे हैं भारतीय जनता पार्टी ने अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। सूची में पहले तीन नाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा एवं रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के नाम शामिल है। गृह मंत्री अमित शाह के साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या के नाम भी सूची में शामिल है।

भाजपा द्वारा 30 स्टार प्रचाकरों सूची में अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, केंद्रीय मंत्री एवं यूपी के चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह, केंद्रीय मंत्री मुखतार अब्बास नकवी, स्मृति ईरानी, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या, दिनेश शर्मा, केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान, जसवंत सैनी, हेमा मालिनी एवं प्रदेश के परिवहन मंत्री अशोक कटारिया के नाम स्टार प्रचारकों की सूची में है।

इनके साथ ही प्रदेश उपाध्यक्ष एवं सांसद सुरेंद्र नागर, केंद्रीय राज्यमंत्री व गाजियाबाद से सांसद जनरल वीके सिंह, पंचायती राज मंत्री चौधरी भूपेंद्र सिंह, केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा, पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के पुत्र राजवीर सिंह ‘राजू भैया’, एसपी सिंह बघेल, साध्वी निरंजन ज्योति, राज्यसभा सदस्य कांता कर्दम, रजनीकांत माहेश्वरी, पश्चिम क्षेत्र के अध्यक्ष मोहित बेनीवाल, प्रदेश महामंत्री जेपीएस राठौर एवं भोला सिंह खटीक के नाम भी सूची में शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *