Dainik Athah

कांग्रेस पार्षद माया देवी एवं 3 बसपा सभासद सहित सैकड़ों ने ग्रहण की सपा की सदस्यता

फरीदनगर नगर पंचायत के 3 बसपा सभासद व बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने भी सपा में दिखाई आस्था

अथाह संवाददाता,
गाजियाबाद।
महिला कांग्रेस पूर्व जिला अध्यक्ष एवं नगर निगम से पार्षद माया देवी ने कांग्रेस पार्टी पर दलित समाज की अनदेखी का आरोप लगाते हुए कांग्रेस पार्टी छोड़ समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। उनके साथ कांग्रेस पार्टी के पीसीसी सदस्य त्रिलोक सिंह ने भी समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

रविवार की सुबह समाजवादी पार्टी कार्यालय पर सपा महानगर अध्यक्ष राहुल चौधरी एवं जिला अध्यक्ष राशिद मलिक के नेतृत्व में कांग्रेस पार्षद माया देवी एवं कांग्रेस पीसीसी सदस्य तिलोक त्यागी तथा बसपा के फरीदनगर नगर पंचायत सभासद सौरन सिंह जाटव, सभासद डॉक्टर मोहम्मद आसिफ, सभासद गुलजार मलिक तथा बजरंग दल संयोजक एवं जाट महासभा मेरठ मंडल महासचिव मिशु सुधीर तोमर ने सैकड़ों साथियों के साथ समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

इस दौरान सदस्यता लेने वालों में कृष्णकांत, मनीष सिरोही, शिवम बालियान, आकाश चौधरी, प्रशांत तेवतिया, अलका शर्मा, शकुंतला देवी, फरीदा बेगम, लक्ष्मी देवी, सुमन, राज कुमारी, सुनीता, मंजू , कुसुम, बबीता, सीमा वर्मा, लोकेश जाटव, भैरव सिंह जाटव, गणेश राम प्रधान, जुनैद खान, मोहम्मद मुकीम, अथर राणा, इकबाल अल्वी जैबीउद्दीन सहित सैकड़ों की संख्या में समाजवादी पार्टी का दामन थामा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *