Dainik Athah

बंसल अस्पताल में भर्ती, बसपा कार्यकर्ता लड़ेंगे चुनाव

बसपा ने बनानी शुरू की रणनीति, पार्टी दम लगायेगी शहर सीट पर

अथाह संवाददाता
गाजियाबाद।
गाजियाबाद शहर सीट से बसपा प्रत्याशी एवं पूर्व विधायक सुरेश बंसल चाहे अस्पताल में भर्ती हो, लेकिन पार्टी कार्यकर्ताओं के हौंसले बुलंद है। दावा किया गया है कि पार्टी पूरे दमखम से शहर में चुनाव लड़ेगी।

बता दें कि पिछले दिनों शहर सीट से बसपा प्रत्याशी एवं पूर्व विधायक सुरेश बंसल को कोरोना की रिपोर्ट पोजिटिव आने के बाद कौशांबी स्थित यशोदा अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। उन्हें हार्ट में भी दिक्कत थी। वे वेंटिलेटर पर बताये जा रहे हैं। इस स्थिति को लेकर बसपा कार्यकर्ताओं ने तैयारी शुरू कर दी है। बसपा के एक बड़े नेता ने बताया कि उनकी स्थिति में सुधार हो रहा है तथा एक- दो दिन में उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल जायेगी। उन्होंने बताया कि इसके साथ ही रणनीति बनाई जा रही है कि पार्टी कार्यकर्ता खुद प्रत्याशी के रूप में घर- घर जायेंगे तथा पूरी ताकत से चुनाव लड़ेंगे।

सूृत्रों के अनुसार बसपा नेतृत्व के निर्देश पर प्रचार की कमान बसपा के प्रमुख लोगों के हाथों में थमाई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *