Dainik Athah

उन्नाव रेप पीडिता की मां को कांग्रेस ने दिया टिकट, सपा ने दिया समर्थन

अथाह संवाददाता
उन्नाव।
कांग्रेस ने पहली सूची की घोषणा में उन्नाव रेप पीड़िता की मां आशा सिंह को उम्मीदवार बनाकर भाजपा को घेरने का काम किया है। कांग्रेस शीर्ष नेतृत्व ने इस मामले को चुनावी मुद्दा बनाने के बाद सपा भी इस सीट पर समर्थन देने का मन बना चुकी है। लगभग तय माना जा रहा है कि यहां से सपा अपना उम्मीदवार नही उतारेगी। इससे इतना तो साफ है कि भाजपा को घेरने के मुद्दे पर दोनो पार्टियां एक है, राह भले ही अलग हो पर मंजिल दोनो की एक है। ऐसे में दोनो पार्टियों का कहना है कि भाजपा के हाथों अन्याय का सामना करने वाली उन्नाव की बेटी न्याय के लिए लड़ेगी और जीतेगी भी।

भाजपा के उन्नाव रेप पीड़ित मामले में कांग्रेस सपा एक

उन्नाव में रेप पीड़िता की मां आशा सिंह को उन्नाव सदर से उम्मीदवार बनाकर कांग्रेस ने प्रदेश भर में मैसेज देने का काम किया हुआ है, कि वह हर उस महिला के साथ हैं। जिसके साथ भाजपा कार्यकाल में अन्याय हुआ है। कांग्रेस की कई सीटें प्रदेश भर में इसी बात को ध्यान में रखकर दी गई है। उसी क्रम में उन्नाव पीड़िता की मां के साथ समाजवादी पार्टी में अपना समर्थन देने का मन बना चुके हैं चर्चा है कि बहुत जल्द सपा नेता अखिलेश यादव खुद समर्थन देने की घोषणा कर सकते हैं।

कांग्रेस ने उतारी है 50 महिला उम्मीदवार

कांग्रेस ने यूपी असेंबली चुनाव 2022 में उन 50 महिला उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की, जो अपने मुद्दों पर सबसे आगे रहीं। इनमें उन्नाव रेप पीड़िता की मां आशा सिंह भी है। इसी तरह ब्लॉक प्रमुख के लिए समाजवादी पार्टी की पूर्व उम्मीदवार रितु सिंह भी शामिल हैं। इससे पहले गुरुवार को प्रियंका गांधी ने 125 उम्मीदवारों की पहली सूची का ऐलान किया था। कांग्रेस ने टिकट बंटवारे में महिलाओं पर फोकस किया है। और पहली लिस्ट में 40 फीसदी का वादा पूरा किया है।

क्या है पूरा मामला

4 जून 2017 को पीड़ित लड़की उन्नाव के माखी पुलिस स्टेशन में गयी थी। उसका इलज़ाम था कि वह अपने एक रिश्तेदार के साथ बीजेपी के विधायक कुलदीप सिंह सेंगर के घर रात करीब नौ बजे नौकरी मांगने गई थी। आरोप है कि विधायक ने अपने ही घर में उसकी अस्मत लूट ली। लड़की के इलज़ाम लगाते ही एक हफ्ते के अंदर 11 जून को अचानक वो गायब हो गयी थी। लड़की की मां आशा सिंह 12 जून को फिर इसी थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखाई थी। रिपोर्ट लिखाने के हफ्ते भर बाद ही 20 जून को औरैया के एक गांव से पुलिस पीड़ित लड़की को बरामद किया था। बाद में रेप पीड़िता के पिता की पुलिस अभिरक्षा में मौत हो गयी थी। उसके बाद मार्ग दुर्घटना में रेप पीड़िता सहित परिवार के क़ई सदस्य की मौत हो हुई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *