Dainik Athah

साहिबाबाद क्षेत्र के तीन पार्षदों ने ग्रहण की सपा की सदस्यता

भाजपा, कांग्रेस, बसपा छोड़ सपा में आए दर्जनों

अथाह संवाददाता,
गाजियाबाद।
विधान सभा चुनाव में जहां प्रदेश में लोगों का एक पार्टी से दूसरी पार्टी में जाने का सिलसिला लगा हुआ है वहीं जिले में भी माहौल कुछ इसी प्रकार नजर आ रहा है। बुद्धवार को तीन पार्षदों ने , वार्ड नं-66 बसपा पार्षद तस्मीन चौधरी, वार्ड नं-43 निर्दलीय पार्षद जयवीर राठौर और वार्ड नं-63 कांग्रेस पार्षद शहरोज प्रवीन तथा भाजपा महिला मोर्चा से राज नगर मंडल अध्यक्ष अनुष्का शर्मा ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली।

इस दौरान विभिन्न पार्टी से आए राजनीतिक लोगों ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष में आस्था व्यक्त करते हुए सदस्यता ग्रहण करने की बात कही।

समाजवादी पार्टी कार्यालय पर सदस्यता ग्रहण कराते हुए महानगर अध्यक्ष ने बताया कि सपा की नीतियों से प्रभावित होकर पार्टी में लोगो का जुड़ाव लगातार जारी है, तीन पार्षदों के साथ साथ सैंकड़ों लोगों ने आज समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार कांग्रेस, बसपा और भाजपा के लोग लगातार सपा की सदस्यता ले रहे है इससे विधान सभा की पांचों सीटों पर सपा के प्रत्याशियों की संभावना बढ़ती जा रही है और यकीनन इस बार सरकार समाजवादी पार्टी की ही बनेगी।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष राशिद मलिक ने कहा कि सपा का परिवार प्रतिदिन विशाल होता जा रहा है और साफ दिखाई दे रहा है कि विधान सभा की पांचों सीटों पर सपा का परचम लहराएगा।

बुद्धवार को सदस्यता ग्रहण करने वालों में वार्ड नं-64 पूर्व पार्षद प्रत्याशी इस्तकार चौधरी, अख्तर चौधरी, जुबैर चौधरी पार्षद, विपिन यादव पूर्व जिला पंचायत प्रत्याशी बसपा, मौसम अली पूर्व प्रधान और विधानसभा प्रभारी बसपा, संजय सिंह रावत, रंजीत सिंह राणा, विकास गुप्ता, अतुल राणा, रिंकू राणा, मुकेश राणा, रंजीत ठाकुर, जाने आलम, ज्ञानदीप, शाहिद चौधरी, आशु चौधरी, इमरान चौधरी, अंकुर यादव, प्रमोद यादव भी शामिल रहे। इस दौरान प्रेस वार्ता में हिमांशु पराशर, पार्षद मनमोहन कल्लन, परवेज चौधरी, पार्षद हाजी आसिफ चौधरी, मनमोहन गामा व अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *