Dainik Athah

राग दरबारी

कौन है महानगर पदाधिकारी जिसने परिवार के ही बनवा लिए ई श्रम कार्ड

सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में अब भाजपाई भी पीछे नहीं है। चर्चा है कि भाजपा महानगर के एक जिम्मेदार पदाधिकारी ने अपने ही परिवार के लोगों के ई श्रम कार्ड बनवा लिए हैं। अपनी पत्नी, भाभी के साथ ही बच्चों तक के ई श्रम कार्ड बनवाकर सरकारी लाभ लेने की तैयारी है। इसकी चर्चा भाजपा में खूब हो रही है। दरबारी लाल को भाजपा के ही एक नेता ने बताया कि नेताजी मुरादनगर विधानसभा के रहने वाले हैं। जबकि नेताजी चार पहिया महंगी गाड़ी में चलते हैं। अब यह नहीं बतायेंगे कि वे किस किसके खास है।

… अब तो चुनाव के बाद ही देखेंगे क्या काम करना है

प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तिथि किसी भी दिन घोषित हो सकती है। इस स्थिति में अब सरकारी अफसरों ने अपनी कलम जेब में रखनी शुरू कर दी है। और तो और फूल वाली पार्टी के दमदार लोगों की बात एक कान से सुनकर दूसरे से बाहर कर दी जाती है। एक अफसर दरबारी लाल से कहते हैं कि बहुत काम कर लिया, अब दो- चार दिन कुछ आराम कर लिया जाये। काम तो चुनाव की घोषणा के बाद एक माह तक करना ही है। वे कहते हैं चुनावी मौसम आ गया है ऐसी स्थिति में कोई जरुरी काम ही होगा, हां इनकार किसी से नहीं। क्या करें भाई इनकार करके दुश्मनी थोड़े ही मोल लेनी है, आगे किसकी जरुरत पड़ जाये क्या पता।

…दरबारी लाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *