Dainik Athah

अनूसूचित समाज को जनकल्याणकारी योजनाओं से मोदी सरकार ने पहुंचाया लाभ :लाल सिंह आर्य

भाजपा जिला एवं महानगर का अनुसूचित जाति मोर्चा सम्मेलन संपन्न

अथाह संवाददाता,
लोनी।
भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित मोर्चा का जिला एवं महानगर का संयुक्त सम्मेलन लोनी विधानसभा के बलराम नगर मंडल में दादी भोई फार्म गढ़ी कटैया में आयोजित किया गया। जिसका आयोजन जिलाध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा विनोद वैशाली एवं महानगर अध्यक्ष अनिल कल्याणी द्वारा किया गया।

अनुसूचित मोर्चा सम्मेलन में मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि देश भर में मोदी सरकार ने अनूसूचित समाज के सम्मान एवं उनके कल्याण हेतु एतिहासिक जनकल्याणकारी योजनाओं द्वारा लाभ पहुंचाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि 12.5 करोड़ शौचालय सरकार द्वारा देश भर में बनवाएं जिनमें 3.5 करोड़ शौचालय दलित समाज के बने हैं।आयुष्मान योजना के तहत 5 लाख रुपए तक का निःशुल्क इलाज गरीब कल्याण हेतु दिया गया है। नरेंद्र मोदी सरकार ने प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत पक्का मकान बनाने के लिए 2.5 लाख रुपए तक की राशि देने का कार्य दलितों के उत्थान के लिए किया है।

इस दौरान अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश महामंत्री मुंशीलाल गौतम ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि मोदी सरकार ने बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर जी के पांच मुख्य स्थानों का भव्य जिर्णोद्धार कर उन्हें पंचतीर्थ एवं राष्ट्रीय स्मारक घोषित कर बाबा साहेब को सम्मान देने का एतिहासिक कार्य किया है।

जिलाध्यक्ष दिनेश सिंघल ने संबोधित करते हुए कहा कि
सपा, बसपा, कांग्रेस, भीम आर्मी आदि पार्टियां वोट बैंक की राजनीति के लिए दलितों समाज को भ्रमित करने का कार्य कर रही हैं।जहां भारतीय जनता पार्टी की सरकार देश में लगातार दलित, शोषित, वंचित आदि वर्गों का कल्याण के लिए निरंतर प्रयासरत है। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री अनूसूचित मोर्चा प्रदीप गहलोत ने किया।

इस दौरान मुख्य रूप से लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर, सुमन कुमारी एवं अशोक संत प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सी मोर्चा,डाक्टर प्रमेन्द्र जांगड़ा एवं योगेन्द्र मावी प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा उत्तर प्रदेश, जिला उपाध्यक्ष रामकुमार त्यागी,चैनपाल सिंह, निशा सिंह,जिला महामंत्री राजेंद्र बाल्मीकि, जितेंद्र चित्तौड़ा, जिला मंत्री आकाश गौतम, सुदेश भारद्वाज, अजय गर्ग, जिला मिडिया प्रभारी धजय खारी, नितिन मित्तल, कार्यलय प्रभारी, सुमित कमल प्रधान, हिमांशु लोहरा, अनुज जाटव, जयवीर सिंह गुर्जर, आदि सहित भाजपा व अनूसूचित मोर्चा के पदाधिकारी, मंडलों के अध्यक्ष एवं पार्टी कार्यकर्ता हजारों की संख्या में उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *