Dainik Athah

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बाद बिल्डर का लापता होना पुलिस की नाकामी: संजय सिंह

बिल्डर विक्रम त्यागी की बरामदगी को लेकर आप ने दी आंदोलन की चेतावनी

गाजियाबाद। 26 जून को  रहस्यमय ढंग से  लापता हुए  बिल्डर विक्रम त्यागी की सकुशल वापसी के लिए जहां विभिन्न संगठन पुलिस पर दबाव बना रहे हैं ,हर रोज विक्रम त्यागी की तलाश के लिए धरना प्रदर्शन हो रहे हैं। इसी कड़ी में शुक्रवार को आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह राजनगर एक्सटेंशन में रहने वाले  परिजनों से मिलने पहुंचे। उनके साथ पूर्व विधायक नितिन त्यागी एमसीडी में नेता विपक्ष मनोज त्यागी और आम आदमी पार्टी के गाजियाबाद जिला अध्यक्ष चेतन त्यागी भी थे।

केडीपी ग्रैंड शबाना स्थित बिल्डर विक्रम त्यागी के घर पर संजय त्यागी ने परिजनों से मिलकर ढाढस बंधाया। इस अवसर पर पत्रकारों से बात करते हुए संजय सिंह ने कहा किस शहर के पास इलाके की व्यस्ततम जगह से किसी बिल्डर का इस तरह गायब हो जाना पुलिस की कार्यप्रणाली पर बड़ा प्रश्न चिन्ह है। उन्होंने कहा की पुलिस का दावा है कि शाम को सड़क पर बैरिकेट्स होते हैं सघन चेकिंग अभियान होता है और 8:00 बजे कर्फ्यू लगा दिया जाता है। इतनी सारी व्यवस्था होने के बाद भी यदि बिल्डर गायब हो गया पुलिस की बहुत बड़ी नाकामी है। उन्होंने कहा लॉकडाउन हटने के बाद गाजियाबाद में आम आदमी पार्टी बिल्डर विक्रम त्यागी की बरामदगी को लेकर बड़ा आंदोलन चलाएगी। उन्होंने कहा आंदोलन में गाजियाबाद के तमाम सामाजिक संगठनों क्षेत्र के लोगों विक्रम की न्याय मंच सभी को शामिल किया जाएगा। संजय सिंह ने कहा की उत्तर प्रदेश की योगी सरकार को छुपाने की आदत है। योगी सरकार कोरोना के आंकड़े छुपाती है, विकास दुबे से भाजपा नेताओं के संबंध छुपाती है और गाजियाबाद में बिल्डर विक्रम त्यागी के गायब होने के कारण छुपाती है। गाजियाबाद में पुलिस की बहुत बड़ी लापरवाही सामने आई है और यदि पुलिस ने अपना रवैया नहीं सुधारा और इस केस का जल्द खुलासा नहीं हुआ तो आम आदमी पार्टी सड़क पर उतरेगी। पूर्व विधायक नितिन त्यागी ने कहा उत्तर प्रदेश में जंगलराज है यहां अपराधी बेखौफ हैं कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज बची नहीं है।

गरमाता जा रहा बिल्डर की गुमशुदी का मामला। व्यापार ट्रस्ट ने भी दी आंदोलन की धमकीगाजियाबाद, बिल्डर विक्रम त्यागी की सकुशल वापसी की मांग को लेकर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार ट्रस्ट ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। ट्रस्ट के जिलाध्यक्ष पंडित आशु शर्मा ने कहा कि गाजियाबाद में अपराध के आंकड़े निरंतर बढ़ रहे हैं। अपराधी बेकाबू है और पुलिस लगातार लापरवाही बरत रही है। ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष सागर शर्मा ने कहा कि यदि जल्द ही केस का खुलासा ना हुआ तो गाजियाबाद में बड़ा आंदोलन होगा जिसकी जवाबदेही गाजियाबाद की पुलिस और प्रशासन की होगी स्टॉप प्रदर्शन में आदेश शर्मा वीर सिंह त्यागी  आदि प्रमुख रूप से मौजूद थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *