Dainik Athah

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के पुत्र नीरज सिंह ने सराहा दैनिक अथाह को

अथाह ब्यूरो नयी दिल्ली। देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के पुत्र नीरज सिंह ने दैनिक अथाह की जमकर सराहना की। वीरवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ ही संपादक अशोक ओझा ने उनके छोटे पुत्र नीरज सिंह से भी मुलाकात की थी। इस दौरान नीरज सिंह ने पूरी अखबार पढ़ा। उन्होंने दैनिक अथाह के नये लोगो साथ ही उसका मोटो अर्थात उद्देश्य समाचार, विचार, विश्लेषण मन को छू लेता है। उन्होंने कहा कि यह समाचार पत्र निश्चित ही गाजियाबाद, नोएडा के साथ ही मेरठ, हापुड़, बुलंदशहर समेत पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अपना परचम लहरायेगा। उन्होंंने कहा कि बगैर किसी भेदभाव के दैनिक अथाह की टीम काम करें एवं समाचार पत्र को ऊचाइयों तक ले जाये यह कामना है।

One thought on “रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के पुत्र नीरज सिंह ने सराहा दैनिक अथाह को

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *