Dainik Athah

मुस्लिम से हिंदू बनें जितेंद्र नारायण त्यागी ने कहा- इस्लाम पूरी दुनिया एवं मानवता के लिए खतरा

हापुड़ के असौड़ा गांव में आयोजित सहभोज कार्यक्रम में औवेसी पर जमकर बोला हमला

भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता अवनीश त्यागी ने आयोजित किया था कार्यक्रम

अथाह संवाददाता,
हापुड़।
मुस्लिम से हिंदू बने जितेंद्र नारायण त्यागी (शिया वक्फ बोर्ड के पूर्व चेयरमैन वसीम रिजवी) ने कहा कि इस्लाम पूरी दुनिया के साथ ही सनातन धर्म एवं मानवता के लिए खतरा है।

त्यागी सोमवार को हापुड़ के गांव असौड़ा पहुंचे जहां भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता अवनीश त्यागी के नेतृत्व में त्यागी समाज के लोगों ने त्यागी भूमिहार ब्राह्मण समाज के बैनर पर उनका स्वागत किया। इसके साथ ही सह भोज कार्यक्रम का आयोजन भी उनके स्वागत में किया गया। इस दौरान उन्होंने लड़कियों की शादी की कानूनी उम्र बढ़ाकर 21 साल किए जाने का केंद्र सरकार के फैसले का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि इससे जनसंख्या पर नियंत्रण लगेगा।

शादी के लिए लड़कियों की उम्र बढ़ाए जाने का विरोध कर रहे असदुद्दीन ओवैसी की निंदा करते हुए उन्होंने एआइएमआइएम प्रमुख पर तंज कसते हुए कहा कि इस फैसले का विरोध कर रहे हैं, लेकिन उन्हें किसी ने रोका नहीं है। ओवैसी 10-12 शादियां और करके, खूब बच्चे पैदा करें। यह बच्चे शहादत के काम आएंगे।

जितेंद्र नारायण त्यागी ने कहा कि कम उम्र में शादी करने से समाज को नुकसान पहुंचता है। कम उम्र में बेटियों की शादी करने से उनके दिमाग पर बोझ बढ़ता है। इस कारण तलाक के मामले ज्यादा सामने आते थे, लेकिन सरकार के फैसले से निश्चित ही लाभ मिलेगा। औवेसी पर टिप्पणी करते हुए उन्होंने कहा कि ऐसे लोग एक निशान, एक संविधान, एक राष्ट्र की परिकल्पना को साकार होते नहीं देखना चाहते।

संपर्क में आए लोग, जल्द अपनाएंगे हिंदू धर्म : जितेंद्र

विरोधियों पर निशाना साधते हुए जितेंद्र नारायण त्यागी ने कहा कि बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग उनके संपर्क में है। आने वाले दिनों में य लोग भी सनातन धर्म अपनाएंगे। उन्होंने कहा कि मुस्लिम वोटों की राजनीति करने वालों से बचके रहना चाहिए। विधानसभा चुनाव पर बोलते हुए कहा कि मुस्लिमों के वोटों से जो पार्टी अपनी हुकूमत बनाने की बात करते हैं, उनसे दूर रहना होगा। उन्होंने कहा कि त्यागी समाज के लोगों ने मुझे अपनाया है। मुझे हिंदू समाज में ही जन्म लेना चाहिए था, लेकिन वह ऊपर वाले की मर्जी थी। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म जीवन जीने की शानदार पद्धति है। यह धर्म ही विश्व को विकास की तरफ ले जाने वाला है।

इस मौके पर भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता अवनीश त्यागी ने कहा कि असौड़ा त्यागी बहुल गांव है। यहां पर सह भोज का उद्देश्य यह है कि त्यागी समाज ने जितेंद्र नारायण त्यागी को दिल से स्वीकार कर लिया है।

इस दौरान स्वामी अमृतानंद महाराज, विधायक विजयपाल आढ़ती, भाजयुमो के पूर्व प्रदेश मंत्री डा. राहुल त्यागी, जिला उपाध्यक्ष राकेश त्यागी, अजय त्यागी, प्रदीप त्यागी, डा. राम त्यागी, बिजेंद्र गर्ग, शिक्षा प्रसार समिति के पूर्व अध्यक्ष डा. अशोक अग्रवाल, पूर्व चेयरमैन मालती भारती, ब्रज भूषण त्यागी, रविंद्र कसाना, योगेंद्र चौधरी, शानू लोधी, सतीश त्यागी, राकेश प्रधान, हाजी आसमोहम्मद, अंकुर त्यागी, विकास त्यागी, मनीष त्यागी, अजिंद्र त्यागी, संजय सैनी, देविंद्र खटीक, सुभाष समेत बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *