Dainik Athah

पार्टी जो जिम्मेदारी देगी उसका निर्वाह करूंगा: अमरीश त्यागी

भाजपा महानगर कार्यालय पहुंचे अमरीश त्यागी

अथाह संवाददाता,
गाजियाबाद।
जनता दल यू के महासचिव केसी त्यागी के पुत्र अमरीश त्यागी ने लखनऊ में भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने के बाद भाजपा महानगर अध्यक्ष से मिलने नेहरू नगर स्थित कार्यालय पहुंचे।रविवार को दोपहर लगभग 12:30 बजे युवा नेता अमरीश त्यागी सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा महानगर कार्यालय पहुंचे।

जहां उन्होंने महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा का पटका पहनाकर अभिनंदन किया, वही संजीव शर्मा ने भी पगड़ी और पटका पहनाकर पहली बार गाजियाबाद कार्यालय पर आगमन पर अमरीश त्यागी का स्वागत किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संजीव शर्मा ने कहा कि अमरीश त्यागी के आगमन से भाजपा को मजबूती मिलेगी और अमरीश त्यागी भाजपा की नीतियों को आगे बढ़ाने का कार्य करेंगे।

इस दौरान पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए युवा नेता अमरीश त्यागी ने कहा कि विश्व की सबसे बड़ी पार्टी भाजपा की मैंने सदस्यता ग्रहण की है और एक साधारण कार्यकर्ता के रूप में पार्टी में शामिल हुआ हूं। पार्टी जो भी कार्य और जिम्मेदारी मुझे देगी मैं उसे पूर्ण करूंगा और भाजपा की नीतियों को बढ़ाने का कार्य करूंगा।

इस दौरान उन्होंने भाजपा महानगर कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और पार्टी की गतिविधियों पर चर्चा भी की। इस दौरान त्यागी समाज एवं गाजियाबाद के विभिन्न क्षेत्रों से आए बुजुर्ग, युवा और सामाजिक लोग बड़ी संख्या में अमरीश त्यागी के साथ भाजपा महानगर कार्यालय पर मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *