Dainik Athah

फरीदनगर नगर पंचायत में मनोनीत सभासदों का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश सिंघल रहे मौजूद

मोदीनगर। फरीदनगर नगर पंचायत में मनोनीत सभासदों का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न हो गया। इस मौके पर मुख्य रूप से भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश सिंघल मौजूद रहे।

बता दें कि प्रदेश सरकार ने नगर निगम के साथ ही सभी नगर पालिकाओं एवं नगर पंचायतों में सभासद नामित किए थे। इनका शपथ ग्रहण भी अलग अलग दिनों में करवाया जा रहा है। बृहस्पतिवार को फरीदनगर नगर पंचायत में मनोनीत सभासद पुनीत कंसल, सुमित सैनी एवं सतपाल छोकर को चेयरमैन अनवर मलिक ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस मौके पर मुख्य रूप से नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी विपिन सिंह, भाजपा जिला कार्यालय प्रभारी नितिन मित्तल, मोदीनगर मंडल अध्यक्ष रोहित अग्रवाल समेत अन्य लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *