Dainik Athah

सुनील बंसल के टेस्ट में यूपी के सभी महानगर संगठन हुए फैल

अनेक जिलों में संगठन के कार्य संतोष जनक नहीं

सदस्यता, व्हाटसअप ग्रुप, बूथ कमेटियों में बुलंदशहर पहले, गाजियाबाद जिला दूसरे स्थान पर

प्रदेश महामंत्री संगठन ने गाजियाबाद जिले का नाम लेकर सराहा काम

विशेष संवाददाता
लखनऊ।
अब जबकि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में बहुत कम समय रह गया है ऐसे में संगठन के कामकाज की समीक्षा के दौरान प्रदेश के अनेक जिले फिसड्डी पाये गये। इतना ही नहीं प्रदेश के गाजियाबाद समेत सभी महानगर पूरी तरह से फैल हो गये। इस स्थिति में अनेक लोगों को प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल की नाराजगी भी झेलनी पड़ी

शुक्रवार को देर शाम प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल ने पूरे प्रदेश के पदाधिकारियों के साथ वर्चुअल बैठक कर सदस्यता अभियान के साथ ही पन्ना प्रमुख, बूथ अध्यक्षों एवं व्हाटसअप ग्रुप की समीक्षा की थी। इस बैठक में जिला व महानगर अध्यक्षों को जुड़ने की बाध्यता नहीं थी। उनके द्वारा नियुक्त पदाधिकारियों के साथ ही युवा मोर्चा एवं अन्य प्रमुख मोर्चों के पदाधिकारी जुड़े हुए थे। बैठक में जब तथ्यों को सामने रखा गया तो लखनऊ एवं गाजियाबाद समेत सभी महानगर संगठन के कामों में पूरी तरह से फैल साबित हुए। इस दौरान लखनऊ महानगर अध्यक्ष को तो फटकार भी लगी।

सुनील बंसल ने स्प्ष्ट रूप से कहा कि किसी भी जिले एवं महानगर में काम में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। सूत्रों के अनुसार सदस्यता अभियान के साथ ही बूथ लेबल अध्यक्ष एवं व्हाटसअप ग्रुप जो बूथ लेबल पर सक्रिय किये गये हैं उन आयामों में काम नहीं हुआ है। बूथों के हिसाब से महानगर में न के बराबर काम हुआ है। इसी कारण उन्होंने नाराजगी सार्वजनिक कर दी। युवा मोर्चा के एक पदाधिकारी जो वर्चुअल जुड़े थे ने बताया कि सुनील बंसल ने इस मामले में खुलेआम गाजियाबाद जिले के साथ ही बुलंदशहर जिले के कामों की सराहना की। जबकि शामली, संभल, मुरादाबाद जिला एवं महानगर, मुजफ्फरनगर, नोएडा महानगर एवं गौतमबुद्धनगर जिला, सहारनपुर, रामपुर, हापुड़ के काम भी ठीक नहीं मिले।
बाक्स में लगायें

बूथ लेबल व्हाट्सअप ग्रुप किस जिले में कितने बनें
बुलंदशहर- 2813
गाजियाबाद जिला- 1234
गाजियाबाद महानगर- 1187
बिजनौर- 944
अमरोहा- 921
गौतमबुद्धनगर- 886
संभल- 826
मुरादाबाद जिला- 812
सहारनपुर जिला- 652
मेरठ जिला- 648
नोएडा महानगर- 597
मुजफ्फरनगर- 571
मुरादाबाद महानगर- 551
सहारनपुर महानगर- 488
हापुड़- 366
शामली- 354
मेरठ महानगर- 252
रामपुर- 134
बागपत- 131


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *