Dainik Athah

6 दिसम्बर को शाही ईदगाह पर करेंगे बाल गोपाल का जलाभिषेक : राज्यश्री

अखिल भारतीय हिंदू महासभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष व सुभाष चंद्र बॉस की पड़पोती ने किया ऐलान

अथाह संवाददाता,
मथुरा।
छह दिसम्बर को भगवान श्री कृष्ण के वास्तविक जन्म स्थान (शाही ईदगाह) पर हम बालगोपाल का जलाभिषेक करेंगे। इसके लिए देश की विभिन्न नदियों का जल लेकर आएंगे। इस कार्यक्रम में पूरे देश के लोग एकत्रित होंगे। यह ऐलान अखिल भारतीय हिंदू महासभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष व स्वतंत्रा सेनानी सुभाष चंद्र बॉस की पड़पोती राज्यश्री चौधरी ने प्रेस वार्ता में किया। उन्होंने सभी पत्रकार बन्धुओ को जानकारी देते हुए बताया कि इसकी जानकारी गृह मंत्रालय को भी दे दी गई है। पहले भी मालूम हो कि छह दिसंबर को बाबरी मस्जिद का विवादित ढांचा ढहा दिया गया था।

डैम्पियर नगर स्थित विद्यालय में पत्रकार वार्ता में राज्यश्री ने कहा कि बाल गोपाल के जलभिषेक के लिए हम देश की विभिन्न नदियों का जल रहे हैं और हमारी इच्छा है एक मंदिर स्थापित हो। संगठन से गुजरात के अध्यक्ष संबित पटेल ने सोमनाथ मंदिर से जाकर जल ले लिया है। विवादित स्थल पर जबाब देते हुए कहा कि वहाँ प्रवेश करने में कोई दिक्कत नहीं होगी क्यों कि भगवान श्रीकृष्ण का है। इस संबंध में 12 नवंबर को ही गृह मंत्रालय को सूचित कर दिया गया है। उन्होंने ये भी बताया कि जलभिषेक में कितने भी लोग हो सकते है।

संगठन के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष दिनेश शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि श्री कृष्ण जन्मभूमि विवाद मामले में मथुरा के न्यायालय में दावा कर चुके है कि शाही ईदगाह की जमीन श्री कृष्णभूमि ट्रस्ट की है। मामले में सुनवाई चल रही है। राज्यश्री ने दावा किया सीएम कह चुके है कि कार सेवकों पर पुष्प वर्षा होगी। कोर्ट पर भरोसे के मामले में कहा कि अयोध्या में फैसला काफी देरी से मिला, हम श्री कृष्ण जन्मस्थान मामले में इंतजार नहीं कर सकते है।

अखिल भारतीय हिंदू महासभा की जिलाध्यक्ष छाया गौतम का कहना है कि शाही ईदगाह का दरवाजा ही कृष्ण गर्भगृह का मुख्य द्वार है व जिला मीडिया प्रभारी रजत शर्मा का कहना है कि इस विवाद में हिंदुओं को कोर्ट व सरकार द्वारा जल्द से जल्द न्याय मिलना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *