Dainik Athah

राग दरबारी

… सेल्फी से पता चलता है नेता की लोकप्रियता

सोमवार को जिले की मुरादनगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक अजीत पाल त्यागी ने कार्यकर्त्ता सम्मान समारोह का आयोजन किया था। इस दौरान विधायक ने कार्यकर्त्ताओं का जब पटका पहनाकर सम्मान किया जाने लगा तो अधिकांश कार्यकर्त्ता उनके साथ सेल्फी ले रहे थे। हालांकि कार्यकर्ताओं की संख्या अधिक होने के कारण विधायक जी जल्दी में थे। लेकिन अधिकांश कार्यकर्ताओं की स्थिति ऐसी थी कि वे इस मौके को हाथ से नहीं देना चाहते थे तथा सेल्फी ले रहे थे। कुछ ऐसे थे जो फोटो भी खिंचवा रहे थे। सेल्फी की होड़ को देखते हुए एक वरिष्ठ कार्यकर्ता की टिप्पणी थी कि सेल्फी से पता चलता है कि नेता कि लोकप्रियता कितनी है तथा कार्यकर्ता नेता को कितना चाहते हैं। दरबारी लाल ने कहा कि सेल्फी का तो प्रचलन चल रहा है। इस पर टिप्पणी करने वाले ने कहा हमें बताओ कितने विधायकों के साथ कार्यकर्ता सेल्फी लेते हैं। उनकी बात का समर्थन करते पास खड़े अन्य लोग भी करते नजर आये।

मन में जरूर लड्डू फूटे होंगे

सूत न कपास लट्ठे पर कोहले से जत्था जत्था यह कहावत आज एक कार्यक्रम में यथार्थ होती नजर आई जहां फूल वाली पार्टी के एक विधायक ने सम्मान समारोह कार्यकर्ताओं के लिए आयोजित किया, कार्यक्रम के बाद वर्तमान एक पदाधिकारियों को मंडल अध्यक्षों ने आगामी महानगर अध्यक्ष बनने की बधाई देनी शुरू कर दी। यही नहीं बधाई के दौरान यह पदाधिकारी भी खुश नजर आए। जबकि भाजपा संगठन का चुनाव या महानगर अध्यक्ष की घोषणा होने में अभी बहुत लंबा समय पड़ा है किंतु बधाई के इस दौर से कम से कम फूल वाली पार्टी के इस कार्यकर्ता के मन में जरूर लड्डू फूटे होंगे।

….दरबारी लाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *