Dainik Athah

विधायक अजीत पाल त्यागी ने किया कार्यकतार्ओं का सम्मान समारोह

भाजपा ही है कार्यकतार्ओं पर आधारित पार्टी: संजीव शर्मा

मुरादनगर विधानसभा क्षेत्र के पांच मंडलों के कार्यकतार्ओं को विधायक ने किया सम्मानित


अथाह संवाददाता
गाजियाबाद।
चुनाव में कार्यकर्ता का क्या महत्व होता है उसको राजनीतिक पार्टी अच्छी तरह जानती है, इसीलिए कार्यकतार्ओं को महत्त्व एवं सम्मान देने की दृष्टि से मुरादनगर विधायक अजीत पाल त्यागी ने मुरादनगर क्षेत्र के पांच मंडलों के कार्यकतार्ओं का सम्मान समारोह गोविंदपुरम के एक फार्म हाउस में रखा। उन्होंने कार्यकर्ताओं को देवतुल्य बताते हुए कहा कि भाजपा ही ऐसी पार्टी है जो कार्यकर्ता को देवतुल्य बताती है।

इस दौरान कार्यकतार्ओं को संबोधित करते हुए मुरादनगर विधायक अजीत पाल त्यागी ने कहा कि जनता और नेता के बीच की कड़ी पार्टी का कार्यकर्ता होता है और भाजपा एक ऐसी पार्टी है यहां कार्यकतार्ओं को देव तुल्य कार्यकर्ता कहा जाता है। क्योंकि कार्यकर्ता ही पार्टी का मूल आधार और नीेव होता है। उन्होंने कहा कि किसी भी पार्टी के लिए जीत का आधार हवा और फिजा से ज्यादा कार्यकतार्ओं की मेहनत पर निर्भर करता हैं। यहीं कार्यकर्ता नेता एवं पार्टी को सड़क से सत्ता तक पहुंचाने का कार्य करते हैं। यही कारण है कि भाजपा ही ऐसी पार्टी है जिसमें सबसे ज्यादा कार्यकर्ता को ही महत्व दिया जाता है। उन्होंने कहा कि भाजपा जैसा निष्ठावान कार्यकर्ता किसी भी दल के पास नहीं है। भाजपा कार्यकर्ता अपने घर से भोजन कर निकलता है, वह किसी पर आश्रित नहीं रहता।

इस अवसर पर भाजपा महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा ने कहा कि भारत में एकमात्र भाजपा ही ऐसी पार्टी है जो कार्यकतार्ओं पर आधारित पार्टी है। यहां पर मंत्री व अध्यक्ष से बढ़कर कार्यकतार्ओं को सम्मान दिया जाता है। इसीलिए देव तुल्य कार्यकर्ता कहा जाता है। उन्होंने कहा कि यही कारण है कि 2022 में भाजपा के कार्यकतार्ओं की बदौलत ही उत्तर प्रदेश में 300 से अधिक सीट लाने का दावा शीर्ष नेतृत्व कर रहा है और जिसके लिए हम सब कार्यकर्ता मेहनत कर रहे हैं। उन्होंने विधायक अजीत पाल त्यागी द्वारा आयोजित सम्मान समारोह की भी प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसा पहली बार हुआ है कि विधायक ने अपनी विधानसभा के कार्यकतार्ओं का सम्मान किया हो। उन्होंने कहा जो कार्यकर्ता को सम्मान देगा उसके लिए कार्यकर्ता अपना सर्वस्व दांव पर लगा देगा।
सम्मान समारोह में मुरादनगर विधानसभा प्रभारी गोविंद चौधरी, पूर्व जिलाध्यक्ष एवं जीडीए बोर्ड सदस्य डा. केशव त्यागी, पूर्व जिलाध्यक्ष अरविंद भारतीय, मास्टर अमरदत्त शर्मा, भाजपा युवा मोर्चा के महानगर अध्यक्ष सचिन डेढ़ा, किसान मोर्चा के महानगर अध्यक्ष पंकज भारद्वाज, पिछड़ा प्रकोष्ठ के महानगर अध्यक्ष मनोज यादव मंचासीन रहे। पूर्व जिलाध्यक्ष केशव त्यागी व अरविंद भारतीय ने कार्यकतार्ओं को सरकार व विधायक की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने का आह्वान किया। कार्यकर्ता सम्मान समारोह में मुरादनगर विधानसभा की पांचो विधानसभा के मंडल अध्यक्ष मौजूद रहे।

समारोह में गोविंदपुरम मंडल अध्यक्ष अमित रंजन, कविनगर मंडल अध्यक्ष दुष्यंत पुंडीर, राज नगर मंडल अध्यक्ष विनीत शर्मा, मुरादनगर शहर मंडल अध्यक्ष नितिन गोयल, मुरादनगर देहात मंडल अध्यक्ष अमरीश त्यागी समेत सभी कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस अवसर पर मुरादनगर विधानसभा की पांचों मंडल में सभी प्रकोष्ठ और मोर्चों के पदाधिकारियों को पटका पहनाकर स्वागत व अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से अर्चना सिंह, संदीप त्यागी, मोनू त्यागी, वीरेंद्र सारस्वत, प्रदीप चौधरी, जयबीर त्यागी, परविंदर जीत सिंह समेत पूरे विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *