Dainik Athah

सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने किया प्रदेश कमेटी का विस्तार – गाजियाबाद के धर्मवीर डबास बनें सपा के प्रदेश सचिव

कई नियुक्तियां भी की गई

अथाह ब्यूरो
लखनऊ।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की स्वीकृति से प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल द्वारा समाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश की राज्य कार्यकारिणी में धर्मवीर डबास निवासी गाजियाबाद, शोभनाथ यादव निवासी एस-8/214 एफ-एस-1 शंकरपुरम खजूरी जनपद वाराणसी, शिवमूर्ति सिंह राना निवासी रानापुर नवाबगंज बेनीकामा जनपद रायबरेली, राजेश विश्वकर्मा निवासी ग्राम भलोई पोस्ट भिखारीपुर जनपद जौनपुर, डा. एसपी सिंह कुशवाहा निवासी जरौली -2 बर्रा कानपुर नगर, रूकमणि निषाद निवासी जनपद जालौन तथा इजहारूल हसन, एलडीए कॉलोनी कानपुर रोड़ लखनऊ को प्रदेश सचिव बनाया गया है।

इसके साथ ही हाजी मो. जमा खां निवासी ग्राम व पोस्ट मनियां जनपद गाजीपुर तथा डा. शालिनी राकेश निवासी जनपद बागपत को समाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश की राज्य कार्यकारिणी में प्रदेश सदस्य नामित किया गया है। उन्होंने रूहुल इस्लाम निवासी मौ. अकाबरान कस्बा नगीना बिजनौर तथा फरहाना पत्नी हनीफ अहमद निवासी 149/149 हरीनगर दुगांवा लखनऊ को समाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश की राज्य कार्यकारिणी में विशेष आमंत्रित सदस्य नामित किया है।

समाजवादी युवजन सभा के प्रदेश अध्यक्ष अरविन्द गिरि ने दानिश हाशमी पुत्र स्वर्गीय मुख्तार हाशमी निवासी के वाराणसी को समाजवादी युवजन सभा की राज्य कार्यकारिणी में प्रदेश सचिव नामित किया गया है।

राजदेवी बनीं सपा महिला सभा की प्रदेश उपाध्यक्ष
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने समाजवादी महिला सभा उत्तर प्रदेश की 51 सदस्यीय प्रदेश कार्यकारिणी घोषित कर दी है।
इसमें पूर्व एमएलसी लीलावती कुशवाहा प्रदेश अध्यक्ष अयोध्या तथा जरीना उस्मानी लखनऊ, रचना कोरी अमेठी, नीता सचान कानपुर तथा राजदेवी चौधरी गाजियाबाद प्रदेश उपाध्यक्ष समाजवादी महिला सभा उत्तर प्रदेश बनायी गयी हैं।

मीरा यादव प्रमुख महासचिव मधुबन मऊ, प्रियंका त्रिपाठी कोषाध्यक्ष लखनऊ नामित की गई हैं। समाजवादी महिला सभा में 19 सचिव तथा 25 सदस्य भी नामित किए गए हैं। इसके अलावा 16 विशेष आमंत्रित सदस्य भी मनोनीत किए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *