Dainik Athah

भाजपा राज में भ्रष्टाचार सौ गुना बढ़ा: शिवपाल सिंह यादव

सपा से गठबंधन 25 फीसद से कम पर नहीं

देश के पहले गृह मंत्री सरदार पटेल को किया नमन

अथाह संवाददाता
गाजियाबाद।
प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के राष्टÑीय अध्यक्ष शिव पाल सिंह यादव ने कहा कि भाजपा के राज में भ्रष्टाचार सौ गुना बढ़ा है। भाजपा के राज में हर वर्ग दुखी है उसे सत्ता में बने रहने का कोई हक नहीं है।

शिवपाल सिंह यादव सामाजिक परिवर्तन रथ यात्रा के दौरान पत्रकारों से बात कर रहे थे। उन्होंने पेट्रोलियम पदार्थों की लगातार बढ़ती कीमतों पर चिंता व्यक्त करते हुए सबसे पहले देश के पहले गृह मंत्री एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी सरदार वल्लभ भाई पटेल को उनकी जयंती पर नमन किया। उन्होंने कहा कि वे सत्ता परिवर्तन करने के लिए निकले हैं। उन्होंने कहा भाजपा के राज में देश की अर्थ व्यवस्था चौपट हो गई है। प्रदेश में अपराधी बेलगाम है, आत्म हत्याएं हो रही है। दिल्ली सीमा पर 11 माह में 500 से ज्यादा किसानों की मौत हो गई है। लेकिन केंद्र सरकार के कानों पर जंू तक नहीं रेंग रही है।

प्रसपा प्रमुख ने कहा कि प्रदेश में भ्रष्टाचार का आलम तो यह हो गया है कि वह सौ गुना बढ़ गया है। पुलिस- प्रशासन समेत कोई भी विभाग हो बगैर पैसे के काम नहीं होता। उन्होंने जन गणना का मुद्दा उठाते हुए कहा कि केंद्र सरकार जन गणना तक नहीं करवा पा रही है। हर जाति की गणना होनी चाहिये। इसके साथ ही उसी अनुरूप आरक्षण भी हो। उन्होंने कहा कि वे आज भी सपा के सिद्धांतों पर चलते हैं।

एक पत्रकार ने सवाल उठाया कि सपा प्रमुख अखिलेश यादव कहते हैं कि प्रसपा के साथ गठबंधन होगा तथा उन्हें व पार्टी कार्यकर्ताओं को सम्मान दिया जायेगा। इस पर उन्होंने कहा कि नेताजी के साथ उन्होंने भी पार्टी को खड़ा करने में मेहनत की है। 75 फीसद नेताजी ने की है तो 25 फीसद उन्होंने भी की। इसी हिसाब से हिस्सा मिलना चाहिये।

इस मौके पर शिवपाल सिंह यादव के पुत्र आदित्य यादव, प्रसपा के प्रदेश अध्यक्ष सुंदरलाल लोधी, पूर्व सांसद वीरपाल, राष्टÑीय उपाध्यक्ष चौधरी रिछपाल सिंह, राष्टÑीय प्रवक्ता नाहर सिंह यादव, जिला सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष चौधरी शीशपाल सिंह, महानगर अध्यक्ष जय प्रकाश अग्रवाल समेत बड़ी संख्या में पार्टी के प्रदेश व जिले के अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *