Dainik Athah

प्रसपा प्रमुख शिवपाल सिंह यादव बागपत से लोनी होते हुए पहुंचेंगे गाजियाबाद शहर

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) की

सामाजिक परिवर्तन रथ यात्रा आज गाजियाबाद में

रास्ते में अनेक स्थानों पर होगा स्वागत, कई सभाओं को करेंगे संबोधित

अथाह संवाददाता
गाजियाबाद। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) की सामाजिक परिवर्तन रथ यात्रा पार्टी के अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री शिवपाल सिंह यादव के नेतृत्व में शनिवार को गाजियाबाद पहुंचेगी। रथ यात्रा का अनेक स्थानों पर स्वागत एवं साथ ही जनसभाओं का कार्यक्रम है।

प्रसपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता नाहर सिंह यादव ने बताया कि प्रसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव के नेतृत्व में निकाली जा रही सामाजिक परिवर्तन रथ यात्रा शनिवार को गाजियाबाद पहुंचेगी।

उन्होंने बताया कि लोनी के मंडोला में यात्रा दोपहर दो बजे पहुंचेगी जहां पर स्वागत होगा, इसके बाद लोनी पुस्ता चौकी, हनुमान मंदिर चौक, जावली- टीला मोड़ पर स्वागत के बाद भौपुरा में सम्राट मिहिर भोज की प्रतिमा पर माल्यार्पण, पसौंडा में आमसभा, चौधरी चरण सिंह एवं सरदार भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद वे रात्रि विश्राम लोक निर्माण विभाग के अतिथिगृह में करेंगे।

नाहर सिंह यादव ने बताया कि रथ यात्रा की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *