Dainik Athah

भाजपा के बड़े नेता पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कार्यकर्ताओं को देंगे चुनावी तैयारियों की टिप्स

भाजपा की क्षेत्रीय बैठक सोमवार को हापुड़ में

प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, प्रदेश संगठन महामंत्री सुनील बंसल रहेंगे मौजूद

अथाह संवाददाता
गाजियाबाद। भारतीय जनता पार्टी ने आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज कर दी है। सोमवार को हापुड़ में होने वाली भाजपा की क्षेत्रीय बैठक में प्रदेश के शीर्ष नेता कार्यकर्ताओं को सदस्यता अभियान के साथ ही विधानसभा चुनाव की तैयारियों के टिप्स देंगे।

भाजपा से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को हापुड़ में भाजपा की क्षेत्रीय बैठक का आयोजन किया जायेगा। इस बैठक में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह के साथ ही प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य एवं संगठन महामंत्री सुनील बंसल मौजूद रहेंगे। इस बैठक में मुख्य रूप से सदस्यता अभियान के साथ ही आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को परखना है। बैठक सुबह 11 बजे शुरू होकर शाम चार बजे तक चलेगी।

भाजपा सूत्रों के अनुसार बैठक में क्षेत्रीय पदाधिकारियों के साथ ही मोर्चों के अध्यक्ष, क्षेत्रीय संयोजक आईटी एवं सोशल मीडिया, जिलाध्यक्ष, जिला प्रभारी के साथ ही विधानसभा प्रभारी, मंडल अध्यक्ष एवं मंडल प्रभारी भी मौजूद रहेंगे। यह पहली बार है कि क्षेत्रीय बैठक में जिला प्रभारी, विधानसभा प्रभारी, मंडल अध्यक्ष एवं मंडल प्रभारियों को बुलाया गया है। इसी कारण बैठक को महत्वपूर्ण माना गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *