Dainik Athah

राष्ट्रीय व्यापार मंडल महानगर ने संगठन का किया विस्तार

अथाह संवाददाता,
गाजियाबाद ।राष्ट्रीय व्यापार मंडल ने महानगर में विस्तार करते हुए पदाधिकारियों की घोषणा की। संगठन ने महामंत्री, उपाध्यक्ष, मीडिया प्रभारी, मंत्री सहित पांच पदाधिकारी की घोषणा प्रेस वार्ता के दौरान की।

बुधवार को राष्ट्रीय व्यापार मंडल ने प्रेस वार्ता का आयोजन किया जिसमें जिला अध्यक्ष बालकिशन गुप्ता बालू प्रदेश महामंत्री प्रदीप चौधरी पश्चिमी उत्तर प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक भारतीय तथा महानगर अध्यक्ष संजय गोयल ने संयुक्त रूप से घोषणा करते हुए बताया कि राष्ट्रीय व्यापार मंडल महानगर में हरमीत बक्शी को महामंत्री पद पर नियुक्त किया गया तथा उपाध्यक्ष पद पर विनोद त्यागी एवं  कृष्ण ठाकुर मंत्री पद पर सूरज गोस्वामी तथा मीडिया प्रभारी गौरव शर्मा को बनाया गया।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष बालकिशन गुप्ता बालू ने कहा कि आज के समय में सबसे बड़ी समस्या व्यापारियों के सामने जीएसटी है जिसमें अनेकों संशोधन होने के बावजूद भी कठिन प्रक्रिया है जीएसटी को सरल होना चाहिए जिसके लिए वह संगठन के माध्यम से प्रयास करेंगे और सरकार से सरल बनाने की अपील भी करेंगे।

उन्होंने कहा कि कोरोना के दौरान जिस भी व्यक्ति ने लोगों की भावनाओं से खेलते हुए अतिरिक्त कमाई की है वह व्यापारी नहीं हो सकता और जो भी को सरकार को उन पर कार्रवाई करनी चाहिए। राष्ट्रीय व्यापार मंडल के महानगर अध्यक्ष संजय गोयल ने कहा कि संगठन व्यापारियों की समस्याओं के निराकरण के लिए हमेशा तैयार हैं और जहां भी व्यापारियों को संगठन की आवश्यकता पढ़ती है संगठन वहां मौजूद रहता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *