Dainik Athah

आंदोलन को व्यापक करने की तैयारी में संयुक्त मोर्चा

अथाह संवाददाता,
गाजियाबाद। नगर निगम सफाई कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के नेता राहुल चौहान ने अक्टूबर माह ठेका श्रमिकों का वेतन बढ़ाए जाने के ऐलान को सिरे से खारिज किया है। भूख हड़ताल पर बैठे राहुल चौहान ने बताया कि नगर निगम प्रशासन ने कर्मचारियों को वार्ता के लिए बुलाया था लेकिन 11 सूत्रीय मांगों में से किसी भी मांग पर नगर निगम प्रशासन से सहमति नहीं बन सकी।

जिसकी वजह से वार्ता विफल हो गई उन्होंने बताया कि आंदोलन को व्यापक रूप दिया जाएगा तथा नगर निगम क्षेत्र की वाल्मीकि बस्तियों में अनाउंसमेंट करा कर अब नगर निगम क्या ले पर भीड़ जुटाई जाएगी और नगर निगम को शक्ति का एहसास कराया जाएगा उन्होंने नगर आयुक्त के एलान के बाद भूख हड़ताल को समाप्त किए जाने की बात को खारिज किया है।

नगर निगम सफाई कर्मचारी संयुक्त मोर्चा का धरना व भूख हड़ताल नवयुग मार्केट स्थित नगर निगम मुख्यालय पर लगातार चल रही है। जिस को खत्म कराने के लिए मंगलवार को नगर निगम प्रशासन द्वारा प्रयास किया गया था। लेकिन संयुक्त मोर्चा नेता के बयान के बाद यह मामला लंबा खींचता हुआ नजर आ रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *