Dainik Athah

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा कल गाजियाबाद में, धन्यवाद कार्यक्रम में लेंगे भाग

100 करोड़ लोगों को कोरोना टीका लगने पर आयोजित किया जाएगा कार्यक्रम

भाजपा महानगर अध्यक्ष एवं क्षेत्रीय अध्यक्ष ने कार्यक्रम स्थल पर तैयारियों का लिया जायजा

अथाह संवाददाता
गाजियाबाद ।
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा बृहस्पतिवार को गाजियाबाद आएंगे। वह 100 करोड़ भारतवासियों को कोरोना के टीका लगने के अवसर पर वह धन्यवाद कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद करते हुए कार्यकतार्ओं को भी संबोधित करेंगे।

क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल, महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा एवं कार्यक्रम में जुटे प्रमुख कार्यकतार्ओं के साथ कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया और यहां की व्यवस्थाएं देखीं।
भाजपा महानगर मीडिया प्रभारी अश्वनी शर्मा ने बताया कि 21 अक्टूबर को सुबह साढ़े 10 बजे जेपी नड्डा का पेसिफिक माल पर कार्यकतार्ओं के द्वारा स्वागत के बाद इंदिरापुरम स्थित कैलाश मानसरोवर भवन पहुंचेंगे, जहां वह टीकाकरण केंद्र का निरीक्षण करेंगे।

इसके बाद 12 बजे मोहन नगर स्थित आइटीएस कालेज में धन्यवाद सभा को संबोधित करेंगे, जिसमें प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, महामंत्री संगठन सुनील बंसल समेत सभी जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम में कोरोना काल में उत्कृष्ट कार्य करने वाले डॉक्टर नर्स एवं सफाई कर्मचारियों का भी सम्मान किया जाएगा। कार्यक्रम की भव्यता बढ़ाने के लिए 800 से अधिक कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे।

भाजपा की क्षेत्रीय बैठक अब नहीं होगी

भाजपा सूत्रों के अनुसार राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को आईटीएस कॉलेज में भी क्षेत्रीय बैठक को भी संबोधित करना था। लेकिन देर शाम बैठक स्थगित कर दी गई। इसका कारण नहीं बताया गया। क्षेत्रीय पदाधिकारियों को मेरठ कार्यालय से मोबाइल पर संदेश भेजकर बैठक स्थगित होने की जानकारी दी गई। कार्यक्रम स्थल के निरीक्षण के समय क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल के साथ महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा, पप्पू पहलवान, बॉबी त्यागी, संजीव झा, अश्वनी शर्मा, पार्षद राजीव शर्मा, विजेंद्र चौहान, विनय चौधरी, श्याम शर्मा, दीपक राघव, शिवम डागर, विकास डागर आदि प्रमुख रूप से रहे।

दिल्ली सीमा से आईटीएस तक लगाये जा रहे हजारों होर्डिंग

भाजपा कार्यकर्ता अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष का ऐतिहासिक स्वागत करने की तैयारी में है। महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा के नेतृत्व में जहां उनका जोरदार स्वागत किया जायेगा, वहीं दूसरी तरफ दिल्ली सीमा से लेकर आईटीएस कॉलेज तक हजारों होर्डिंग भी उनके स्वागत में लगाये जा रहे हैं। होर्डिंग लगाने का काम सुबह तक चलेगा। विधायकों के साथ ही टिकट दावेदार भी होर्डिंग लगवा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *