Dainik Athah

विभिन्न राजनीतिक सामाजिक संगठनों ने महर्षि वाल्मीकि प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

महानगर में धूमधाम से मनाया गया महर्षि वाल्मीकि जन्मोत्सव

अथाह संवाददाता,
गाजियाबाद।
महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर महानगर में अनेकों कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान विभिन्न राजनीतिक सामाजिक और बुद्धिजीवी लोगों ने महर्षि वाल्मीकि की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया।

बुधवार को महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर महानगर के विभिन्न क्षेत्रों में अनेकों कार्यक्रमों का आयोजन किया गया जबकि मुख्य कार्यक्रम महर्षि बाल्मीकि प्रकटोत्सव समिति द्वारा नवयुग मार्केट स्थित महर्षि बाल्मीकि पार्क में आयोजित किया गया।

जिसमें सुबह के समय विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों द्वारा महर्षि वाल्मीकि की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। जिसमें भाजपा महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ता बाल्मीकि पार्क पहुंचे और माल्यार्पण की इस दौरान उनके साथ महानगर महामंत्री पप्पू पहलवान, पार्षद राजीव शर्मा, पार्षद राजेंद्र तीतोरिया तथा शहर मंडल के कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। इसके बाद कांग्रेस जिला अध्यक्ष विजेंद्र यादव के नेतृत्व में कांग्रेसी प्रतिनिधि मंडल ने महर्षि बाल्मीकि की प्रतिमा पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि की ।उनके साथ सुशांत गोयल अनमोल वशिष्ठ मोहब्बत अनिल चीनी प्रवीण कुमार मुलायम तथा बड़ी संख्या में कांग्रेसी नेता मौजूद रहे।

इसके बाद…

बहुजन समाज पार्टी के जिला अध्यक्ष वीरेंद्र जाटव एवं पूर्व विधायक सुरेश बंसल बसपा नेता राजेश गौतम एवं राजेश कुमार के नेतृत्व में बसपा नेता महर्षि वाल्मीकि की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने पहुंचे। वहीं समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष राशिद मलिक एवं पूर्व विधायक सुरेंद्र कुमार मुन्नी के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता भी नवयुग मार्केट स्थित वाल्मीकि पार्क में महर्षि वाल्मीकि की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पण करने पहुंचे।

इस दौरान आए हुए हैं राजनीतिक और सामाजिक लोगों का महर्षि वाल्मीकि प्रकटोत्सव समिति के अध्यक्ष नरेश चारण द्वारा अभिनंदन किया गया। इसके बाद हवन का आयोजन किया गया । इस दौरान राजेंद्र धुरिया, भाजपा क्षेत्रीय महामंत्री अनुसूचित मोर्चा प्रदीप चौहान, अनिल, विक्की वाल्मीकि, आजाद वाल्मीकि, श्रीजोनी वाल्मीकि, कर्मवीर, नीरज वाल्मीकि, अमीचंद खेरा, जयकुमार गुरुजी, धर्मवीर सहित अनेकों लोगों ने महर्षि बाल्मीकि की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

नगरायुक्त ने शोभायात्रा को दिखाई हरी झंड़ी

भगवान महर्षि वाल्मीकि की जयंती पर नगरायुक्त महेंद्र सिंह तंवर द्वारा नवयुग मार्केट स्थित वाल्मीकि पार्क में आयोजित कार्यक्रम में श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए। वाल्मीकि समिति अध्यक्ष नरेश चारण तथा समस्त पदाधिकारियों द्वारा नगर आयुक्त का स्वागत किया तथा भगवान महर्षि वाल्मीकि जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। नगर आयुक्त द्वारा उपस्थित समस्त श्रद्धालुओं को भगवान महर्षि वाल्मीकि जयंती पर शुभकामनाएं दी।

कार्यक्रम में माननीय पार्षद राजेश शर्मा, राकेश त्यागी, प्रदीप चौहान व अन्य गणमान्य उपस्थित रहे। शाम को शोभा यात्रा का नगर आयुक्त द्वारा शोभा यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। शोभायात्रा में श्री राम व महाऋषि वाल्मीकि की झांकियां मनमोहक रही। कार्यक्रम में राहुल चौहान व अन्य पदाधिकारियों का विशेष योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *