Dainik Athah

सपा की 72 सदस्यीय प्रदेश कमेटी घोषित

राजनारायण बिंद बनें सपा के प्रमुख महासचिव

श्याम लाल पाल, पूर्व मंत्री तिलक चंद्र अहिरवार महासचिव बनें

गाजियाबाद के धर्मवीर डबास व राजेश्वरी देवी चौधरी कार्यकारिणी सदस्य बनें

अथाह ब्यूरो
लखनऊ।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की स्वीकृति से 72 सदस्यीय उत्तर प्रदेश की राज्य कार्यकारिणी घोषित कर दी गई है। राज्य कार्यकारिणी में प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल सहित डा. फिदा हुसैन अंसारी, जयशंकर पाण्डेय तथा जगपाल दास गुर्जर को उपाध्यक्ष, राजकुमार मिश्रा को कोषाध्यक्ष, राज नारायण बिंद को प्रमुख महासचिव तथा श्यामलाल पाल एवं पूर्व मंत्री तिलक चंद्र अहिरवार को महासचिव नामित किया गया है। इसके साथ ही गाजियाबाद के धर्मवीर डबास एवं राजेश्वरी देवी चौधरी को प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है।

सपा के मुख्य प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने सूची जारी करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश की राज्य कार्यकारिणी में 24 सचिव, 40 सदस्य नामित किये गये है। कार्यकारिणी में समाज के सभी वर्गों को प्रतिनिधित्व दिया गया है।

उन्होंने बताया कि हाजी मोहम्मद अनवर खां, राम सिंह राणा, सरदार सतनाम सिंह सेठी, दया शंकर निषाद, लक्ष्मीकांत उर्फ पप्पू निषाद, महेंद्र चौहान, बख्तावर सिंह, दिलीप कमलापुरी, संजय सविता विद्यार्थी, जुगल किशोर वाल्मीकि, अब्दुल्ला आजम, राम गोविंद प्रजापति, लालता प्रसाद बियार, देवनाथ साहू, प्रमोद मौर्या, राजेश कुशवाहा, ओंकार पटेल, सराफत खां, त्रिवेणी प्रसाद पाल, दीपाली रायकवार, विभा शुक्ला, डा. महिमा यादव, अनीता दिवाकर, अजय चौधरी को कमेटी में प्रदेश सचिव बनाया गया है।

गाजियाबाद के धर्मवीर डबास बनें कार्यकारिणी सदस्य

इन्हे किया गया कार्यकारिणी में शामिल

राज्य कार्यकारिणी सदस्यों में पूर्व मंत्री कमला कांत गौतम, डा. विनोद बिंद, डा. अवद्य नाथ पाल, लालता प्रसाद निषाद, शिव चरण कश्यप, मुश्ताक काजमी, धनंजय उपाध्याय, पुष्पराज जैन, संग्राम सिंह, अमिताभ वाजपेयी, उज्जवल रमण सिंह, आनंद भदौरिया, सुनील सिंह यादव साजन, जमुना प्रसाद, राजीव शर्मा, कृष्ण कुमार त्रिपाठी, राहुल कौशिक, राकेश मौर्या, नफीस अहमद, दलजीत निषाद, विजय आर्य, भूपेंद्र दिवाकर, सर्वेश अंबेडकर, मांगे राम कश्यप, सुधाकर सिंह कश्यप, दयाराम प्रजापति, इलियास अंसारी, डा. संतोष कुमार, फिरोज खां, भईया राम पटेल, फजल महमूद, जुग्गी लाल, रघुवीर यादव, आरिफ सिद्दकी, शुभलेष यादव, मौलाना इस्रायल, राजेश्वरी देवी चौधरी, श्याम लाल बच्ची सैनी, शिवकुमार गौस्वामी, धर्मवीर डबास को शामिल किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *