Dainik Athah

गाजियाबाद नगर निगम ने सीज की खोड़ा नगरपालिका की मशीन

हिंडन नदी किनारे कूड़ा डंप करने पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई

कूड़ा डालने पर नगर निगम ने खोड़ा नगरपालिका को जारी किया नोटिस

अथाह संवाददाता
गाजियाबाद।
खोड़ा नगर पालिका परिषद द्वारा हिंडन नदी किनारे कूड़ा डंप किए जाने को नगर निगम ने गंभीरता से लिया है। इस मामले में नगर निगम ने मौके पर पहुंचकर खोड़ा नगर पालिका की मशीन को सीज कर दिया है और पालिका को नोटिस जारी किया है।

क्षेत्रीय निवासियों द्वारा गाजियाबाद नगर निगम को अवगत कराया गया कि खोड़ा नगर पालिका परिषद द्वारा नगर निगम गाजियाबाद द्वारा स्थापित नंदी पार्क के आसपास कूड़ा डंप कराया जा रहा है। इस प्रकार से हिंडन नदी के किनारे पर कूड़ा डंप करने से ना केवल पर्यावरण दूषित हो रहा है। साथ ही दूसरी ओर हिंडन नदी का जल भी दूषित हो रहा है।

जिससे पर्यावरण को बहुत बड़ी हानि हो रही है। नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मिथिलेश द्वारा बताया गया कि नगर आयुक्त के निर्देश के क्रम में संबंधित विभाग को नोटिस जारी किया गया है। साथ ही मौके पर जाकर मशीन को सीज़ किया गया।

क्षेत्रीय निवासियों से शिकायत प्राप्त की गई, जिस आधार पर कार्यवाही की गई है। हिंडन किनारे किसी प्रकार का कूड़ा डंप नहीं किया जा सकता। नगरायुक्त महेंद्र सिंह तंवर ने बताया कि गाजियाबाद नगर निगम द्वारा ऐसी किसी स्थान पर भी कूड़ा डंप नहीं कराया जाएगा, जिससे पर्यावरण को हानि पहुंचे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *