Dainik Athah

भाजयुमो कार्यसमिति कल लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित होगा

अथाह ब्यूरो
लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति बैठक शुक्रवार को लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित की जाएगी।


भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति बैठक को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह, प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल व भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या अलग-अलग सत्रों में संबोधित करेगें।
भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष प्रांशु दत्त द्विवेदी ने बताया कि भाजयुमो की प्रदेश कार्यसमिति बैठक के उद्घाटन सत्र को सुबह 11 बजे युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या संबोधित करेंगे। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति बैठक के समापन सत्र को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी संबोधित करेगें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *