Dainik Athah

बिजली सस्ती, नौजवानों को मिलेगा रोजगार: अखिलेश यादव

– उत्तर प्रदेश में सपा की सरकार बनने पर
– कन्नोज में पूर्व विधायक कप्तान सिंह की प्रतिमा का अनावरण


कन्नोज/लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि प्रदेश में समाजवादी सरकार बनने पर बिजली सस्ती होगी, नौजवानों को रोजगार मिलेगा और बड़े पैमाने पर नौकरियों की भर्ती होगी। उन्होंने कहा भाजपा को सिफ वोट से मतलब है। लड़ाई बड़ी है, भाजपा तरह-तरह की साजिशें कर सकती है। बूथ स्तर पर समाजवादी पार्टी के कार्यकतार्ओं को लड़ना होगा क्योंकि 2022 का चुनाव प्रदेश के भविष्य का भी चुनाव होगा।


अखिलेश यादव ने बुधवार को कन्नौज में पूर्व विधायक कप्तान सिंह यादव की पुण्यतिथि पर उनकी प्रतिमा का भी अनावरण किया। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल, पूर्व सांसद छोटे सिंह, सांसद तेज प्रताप, एमएलसी, पुष्पराज जैन उर्फ पम्मी जैन, विधायक सोबरन सिंह, पूर्व मंत्री आलोक शाक्य, विधायक बृजेश कठेरिया भी मौजूद थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष कलीम खान ने की।


कप्तान सिंह यादव को याद करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी सिद्धांतों पर चलने वाले स्पष्टवादी नेता थे। उनके रहते इस क्षेत्र में समाजवादी प्रत्याशी ही जीतते रहे है। डा. लोहिया, नेताजी मुलायम सिंह यादव और स्वयं मुझें यहां की जनता ने बहुमत से निर्वाचित किया हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था चौपट है। भाजपा के गुंडे बहन-बेटियों की साड़ी खींच रहे हैं। लोगों के घरों पर बुलडोजर चलाया जा रहा है। ये सरकार हमारी और गरीबों की सरकार नहीं है। उन्होंने कहा महिलाओं के लिए समाजवादी पेंशन बढ़ाई जाएगी। समाजवादी पार्टी के चुनाव घोषणापत्र में किसानों, नौजवानों, महिलाओं के लिए तमाम योजनाएं रहेंगी।


अखिलेश यादव ने कहा कि तमाम लोग समाजवादी पार्टी में आ रहे हैं। भाजपा के प्रति लोगों का आकर्षण नहीं बचा है। भाजपा अपने वादे में खरी नहीं उतरी है। समाजवादी विकास की राजनीति करती है। भाजपा नफरत फैलाती है।
—————–

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *