Dainik Athah

राष्ट्रीय व्यापार मंडल के जिला महामंत्री मनोज गुप्ता मनोनीत


30 सितंबर को हिंदी भवन में आयोजित होगा कवि सम्मेलन

अथाह संवाददाता

गाजियाबाद।
राष्ट्रीय व्यापार मंडल ने संगठन का विस्तार करते हुए मनोज गुप्ता को जिला महामंत्री पद पर मनोनीत किया है। राष्ट्रीय व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष बालकिशन व अन्य पदाधिकारियों की मौजूदगी में मनोज गुप्ता ने दर्जनभर व्यापारियों के साथ राष्ट्रीय व्यापार मंडल की सदस्यता ली जिसके बाद उन्हें जिला महामंत्री पद पर मनोनीत किया गया।


इस दौरान संवाददाताओं से चर्चा करते हुए राष्ट्रीय व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष बालकिशन गुप्ता ने बताया कि संगठन द्वारा 30 सितंबर को हिंदी भवन में कवि सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है जिसमें कवि दिनेश रघुवंशी, मुमताज नसीम, सुदीप भोला, मुकेश शर्मा, अमित शर्मा, डॉ श्वेता त्यागी व कुशल कुशवाहा तथा कवि सम्मेलन का संचालन मंचराज कौशिक द्वारा किया जाएगा।


मनोज गुप्ता के साथ प्रमुख व्यापारी गण अमित मित्तल, अंकुर गोयल बंटी, अरुण गोयल, आशु वर्मा, जतिन सिंघल, घनश्याम गोयल, शरद जैन, नंदकिशोर बबलू, अंकुर गर्ग, सौरभ गोयल, मोहित गोयल, संजय ने सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान पंडित राकेश शर्मा, प्रदीप चौधरी, पंडित अशोक भारतीय, संजय गोयल डॉ सोनीका शर्मा, संदीप त्यागी रसम उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *