Dainik Athah

यूपी मंत्रिमंडल का विस्तार आज शाम

आधा दर्जन से ज्यादा मंत्रियों को दिलाई जायेगी शपथ

मुख्यमंत्री निवास एवं भाजपा कार्यालय में बैठकों का दौर जारी

अथाह ब्यूरो
लखनऊ।
उत्तर प्रदेश में लंबे समय से जिसका इंतजार था वह घड़ी आज आ ही गई। आज यानि रविवार की शाम सात बजे योगी मंत्रिमंडल का विस्तार होगा। मंत्री बनने वाले नामों का खुलासा अब तक नहीं हो सका है। लेकिन पश्चिमी उत्तर प्रदेश से कई नामों पर गंभीरता से विचार किया जा रहा है।

बता दें कि पिछले कई माह से उत्तर प्रदेश के योगी आदित्यनाथ मंत्रिमंडल के विस्तार की कवायद चल रही है। लेकिन वह घड़ी अब आ गई है। सूत्र बताते हैं कि आज शाम सात बजे राजभवन में नये मंत्रियों को शपथ दिलाई जायेगी। विस्तार से पांच घंटे पहले भी स्थिति पूरी तरह से साफ नहीं हो पाई है। मुख्यमंत्री निवास के साथ ही भाजपा के राज्य मुख्यालय में बैठकों का सिलसिला जारी है।
सूत्रों की मानें तो इस दौरान सात मंत्रियों को शपथ दिलाई जायेगी।

इनमें मुख्यरूप से कांग्रेस से आये जितिन प्रसाद, कृष्णा पासवान, हस्तिनापुर के दिनेश खटीक, दादरी के तेजपाल गुर्जर, संजय गौंड, उत्तराखंड की राज्यपाल रही बेबी रानी मौर्य, पलटू राम, छत्रपाल गंगवार, धर्मवीर प्रजापति के नाम प्रमुखता से लिए जा रहे हैं। हालांकि समाचार लिखे जाने तक सूची को अंमित रूप देने का काम चल रहा है। जिनके पास राजभवन से फोन गया है वे भी चुप्पी साधे बैठे हैं। शपथ ग्रहण के लिए राजभवन में तैयारियां तेजी से चल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *