Dainik Athah

भाजपा युवा मोर्चा महानगर पदाधिकारियों की हुई घोषणा, 40 युवा कार्यकर्ताओं को मिला स्थान

  • संदीप चौधरी, नितिन महामंत्री बने
  • मोनू त्यागी समेत छह उपाध्यक्ष बने

अथाह संवाददाता
गाजियाबाद। भाजपा महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा व युवा मोर्चा महानगर अध्यक्ष सचिन डेढा ने युवा मोर्चा महानगर पदाधिकारियों की संयुक्त रूप से घोषणा करते हुए 40 कार्यकर्ताओं को पदाधिकारी बनाया है।
भाजपा युवा मोर्चा महानगर अध्यक्ष सचिन डेढा ने पदाधिकारियों की घोषणा करते हुए बताया कि उपाध्यक्ष पद पर मोनू त्यागी, आशीष चौधरी, जय करण यादव, आशुतोष शर्मा, विनीत चौधरी, राम त्यागी जिम्मेदारी दी है, वही महानगर महामंत्री पद पर संदीप चौधरी व नितिन शर्मा को नियुक्त किया है।


महानगर मंत्री पद पर गोपाल सिसोदिया, राहुल सिंह, दीपक शर्मा, संजय सिंह, राहुल मावी, बिट्टू त्यागी को बनाया है साथ ही शोध विभाग प्रमुख अमित प्रताप सिंह, शोध विभाग सह प्रमुख अमित शर्मा, मीडिया प्रभारी अभिजीत मुखर्जी, मीडिया सह प्रभारी गगन शर्मा, सन्नी करोतीया ( बाल्मीकि), कार्यालय प्रभारी ओम राजपूत , कार्यालय सह प्रभारी ध्रुव पंडित, अखिल शर्मा को जिम्मेदारी दी है तथा कोषाध्यक्ष संयम कोहली, सह कोषाध्यक्ष निशांत अग्रवाल, पुष्पेंद्र गुप्ता को बनाया है वही सोशल मीडिया प्रभारी सौरभ त्यागी तथा सोशल मीडिया सह प्रभारी शिवम डागर ऋषभ शर्मा को नियुक्त किया है। इसके अलावा 22 सदस्य भी युवा मोर्चा महानगर कमेटी में बनाए हैं। भाजपा के अन्य मोर्चों के अपेक्षा भाजपा युवा मोर्चा महानगर टीम में सबसे ज्यादा कार्यकर्ताओं को स्थान मिला है यह महानगर के सभी मोर्चों से बड़ा मोर्चा हो गया है जिसमें 40 कार्यकर्ताओं को स्थान दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *