Dainik Athah

स्वतंत्र देव सिंह ने हनुमान सेतु मंदिर में जलाये 71 दीपक

– प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 71 वें जन्म दिवस पर शुरू हुआ सेवा एवं समर्पण अभियान
– राधा मोहन सिंह मथुरा एवं सुनील बंसल मेरठ के कार्यक्रमों में हुए शामिल


अथाह ब्यूरो
लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 71वें जन्म दिवस पर भारतीय जनता पार्टी का सेवा एवं समर्पण अभियान शुक्रवार से प्रारम्भ हो गया। सेवा एवं समर्पण अभियान के शुभारम्भ पर पार्टी कार्यकतार्ओं ने पूरे प्रदेश भर में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, रक्तदान, गरीब बस्तियों-अनाथालयों व वृद्धाश्रमों में फल वितरण, स्वच्छता कार्यक्रम सहित विभिन्न प्रकार के सेवा कार्यो के माध्यम से प्रधानमंत्री का जन्मदिन मनाते हुए उनके दीघार्यु होने की प्रार्थना की। इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह और प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल सहित पार्टी के पदाधिकारियों व जनप्रतिनिधियों ने प्रदेश के विभिन्न जिलों में सेवा एवं सर्मपण अभियान में प्रतिभाग कर शुभारम्भ किया।
पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने शुक्रवार की सुबह राजधानी लखनऊ में हनुमान सेतु मंदिर पहुंचकर 71 दीप जलाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीघार्यु होने की कामना की। वे प्रयागराज में सेवा एवं सर्मपण अभियान के अन्तर्गत हुए कार्यक्रमों में भी सम्मिलित हुए और मोदी के त्याग और संघर्ष पर आधारित फिल्म पीएम नरेंद्र मोदी भी देखी। जबकि पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह मथुरा और प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल मेरठ में सेवा एवं सर्मपण अभियान के कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। पार्टी के प्रदेश कार्यालय पर कार्यकतार्ओं ने पंचनिष्ठा व पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए मोदी का जन्मदिन मनाया।


प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने प्रधानमंत्री को परम देश भक्त, भारतीय जनमानस का गौरव, लोकप्रियता का पर्याय बताते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य और दीघार्यु होने की प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि हम सब के लिए गौरव की बात है कि आज देश का नेतृत्व प्रधानमंत्री मोदी के हाथों में है, जिन्होंने अपना पूरा जीवन भारत को सशक्त एवं समृद्ध बनाने के लिए समर्पित कर दिया।
स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि अंत्योदय के प्रणेता प. दीनदयाल उपाध्याय के सपनों को मोदी के नेतृत्व वाली केन्द्र सरकार लगातार समर्पित होकर पूरा कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में केन्द्र सरकार की हर योजना में गांव, गरीब, किसान, दलित, पीड़ित, शोषित और वंचित के कल्याण और उनके हित प्राथमिकता में होते है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि मोदी के मार्गदर्शन में ही सेवा ही संगठन भाजपा का मूल मंत्र बना।
पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह ने मथुरा में मोदी के जन्मदिवस पर आयोजित कार्यक्रम में मौजूद रहकर किसानों, जवानों, को सम्मानित कर उनका अभिनंदन किया। मोदी केवल हमारे प्रधानमंत्री ही नहीं बल्कि जनहित के मुद्दे उठाने और जन सहयोग से उनका समाधान निकालने वाले समाज सुधारक भी हैं, खुले में शौच से मुक्ति स्वच्छ भारत अभियान बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ जल संरक्षण और नमामि गंगे अभियान की सफलता इसके प्रमाण हैं। उन्होंने कहा कि मोदी का एक मात्र लक्ष्य भारत को विश्वगुरू के पद पर प्रतिष्ठित करना है हमें उनके इस लक्ष्य की पूर्ति में अपना योगदान देना चाहिए।
पार्टी के प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल मेरठ में आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। पार्टी के राज्य मुख्यालय पर मौजूद पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकतार्ओं ने माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन उत्साहपूर्वक मानते हुए पंचनिष्ठा तथा पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। प्रदेश मुख्यालय पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के व्यक्तित्व व कृतित्व पर चर्चा की। इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री जेपीएस राठौर, गोविन्द नरायण शुक्ला, प्रदेश मुख्यालय प्रभारी भारत दीक्षित, प्रदेश मुख्यालय सहप्रभारी चौधरी लक्ष्मण सिंह, अतुल अवस्थी सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *