Dainik Athah

चुनाव आ गया है भेषधारी घूम रहे है लेकिन इनको जवाब जनता देगी : दिनेश शर्मा

– उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने किया लोनी में प्रबुद्ध वर्ग को संबोधित

– भरे मंच से थपथपाई विधायक नंदकिशोर गुर्जर की पीठ, कहा बदल रही है लोनी

– पावी पुश्ते पर विधायक निधि से बनने वाले भगवान परशुराम द्वार का किया शिलान्यास, लोनी का नाम परशुरामनगर करने का विधायक के ज्ञापन पर किया आश्वस्त

– बारिश के बावजूद प्रबुद्ध सम्मेलन में उमड़ा जनसैलाब, उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा , जिलाधक्ष दिनेश सिंघल और विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने जनता का जताया आभार


अथाह संवाददाता
लोनी। भारी बारिश के बावजूद लोनी में प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन को संबोधित करने पहुंचे उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने विपक्ष और कृषि कानूनों पर भ्रम फैलाने वालों पर तंज कसते हुए उन्हें भेषधारी बताया। कार्यक्रम से पूर्व दिनेश शर्मा ने पावी पुश्ते पर विधायक निधि से बनने वाले परशुराम द्वार का विधायक नंदकिशोर गुर्जर के साथ शिलान्यास किया। उनके साथ जिलाध्यक्ष दिनेश सिंघल भी उपस्थित थे।

2017 की तरह 2022 में भी खत्म होंगे सभी भेषधारी-उपमुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा

शनिवार को उप मुख्यमंत्री का प्रबुद्ध सम्मेलन में आगमन पर प्रबुद्ध वर्ग ने पगड़ी पहनाकर, विधायक नंदकिशोर गुर्जर और किसान मोर्चा उपाध्यक्ष ललित शर्मा ने हल देकर उपमुख्यमंत्री का स्वागत किया।
उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने लोनी प्रबुद्ध सम्मेलन को संबोधित करते हुए भारी बारिश में उमड़े जनसैलाब और प्रबुद्ध वर्ग का आभार जताया। उन्होंने कहा कुछ लोग बरसाती मेंढक की तरह अपने घर से बाहर घूम रहे हैं। लेकिन जब प्रदेश और देश कोविड के महामारी से लड़ रहे थे तो यह लोग अपने घरों से नहीं निकलें। हमारे कार्यकर्ताओं ने संगठन ही सेवा के तहत अपनी जान तक की परवाह नहीं की। आज कुछ लोग किसानों के भेष में अन्नदाताओं को बदनाम करने की साजिश सिर्फ 2022 को लक्ष्य साध कर रहे है ऐसे लोगों को असली किसान, प्रबुद्ध वर्ग और लोनी की जनता जवाब देगी, क्योंकि आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के चिंतन के केंद्र और जनकल्याणकारी योजनाओं का मुख्य बिंदु किसान है।


दिनेश शर्मा ने कहा 2022 में सपा, बसपा, माकपा सब खत्म हो जाएंगी, क्योंकि प्रबुद्ध वर्ग इनके बहकावे में नहीं आने वाला। प्रदेश सरकार आज हर वर्ग की चिंता कर रही है जिसका परिणाम है कि लोनी समेत पूरे प्रदेश में विकासवादियों की सरकार है। देश हर मोर्चे पर मजबूत हो रहा है।
विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने लोनी को परशुरामनगर बनाने और अन्य विषयों पर दिया उपमुख्यमंत्री को ज्ञापन
प्रबुद्ध सम्मेलन में लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने भारी बारिश के बावजूद उमड़े जनसैलाब का धन्यवाद करते हुए उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा को लोनी के छह बिंदुओं पर ज्ञापन दिया जिसमें लोनी का नाम बदलकर भगवान परशुराम नगर करने, निर्मित हो चुके इंटर कॉलेज में पद सृजन, मीरपुर में मेडिकल कॉलेज, अगरोला और टीला में इंटर कॉलेज, नाईपुरा डिग्री कॉलेज के कार्य में तेजी लाने के अतिरिक्त मन्डोला किसानों की समस्या के निस्तारण की मांग भी शामिल थी। इए दौरान विधायक ने क्षेत्र की पिछले चार साल की उपलब्धियों से उपमुख्यमंत्री को अवगत कराया जिस पर उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने विधायक की भरे मंच से पीठ थपथपाई।
प्रबुद्ध सम्मेलन की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश सिंघल, मंच संचालन महामंत्री अनूप बैंसला ने किया। इस दौरान भाजयुमो अध्यक्ष, सभी मण्डल के अध्यक्ष, मोर्चा अध्यक्ष, सभासद, ग्राम प्रधान, भाजपा पदाधिकारी और भाजपा कार्यकर्ताओं के अतिरिक्त प्रबुद्ध वर्ग से वकील, डॉक्टर, व्यपारी वर्ग, बुद्धिजीवी, इंजीनियरों की भी भारी संख्या में उपस्थिति रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *