Dainik Athah

जेपी नड्डा शनिवार को करेंगे बूथ विजय अभियान का शुभारंभ

– उप्र में भाजपा राष्ट्रिय अध्यक्ष
– 27700 शक्ति केंद्रों के माध्यम से 15 लाख से अधिक कार्यकर्ता सुनेंगे उद्बोधन
– मुख्यमंत्री योगी, दोनों उप मुख्यमंत्रियों के साथ ही सांसद, विधायक से लेकर ब्लाक प्रमुख तक जुड़ेंगे अभियान से


अथाह ब्यूरो
लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा शनिवार 11 सितम्बर को बूथ विजय अभियान का शुभारंभ करेगें। नड्डा प्रदेश के सभी 27700 शक्ति केन्द्रों पर जुडे़ पार्टी पदाधिकारी व कार्यकतार्ओं के साथ संवाद करेगें। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, डा. दिनेश शर्मा, प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल सहित प्रदेश से लेकर बूथ स्तर तक के पदाधिकारी व कार्यकतार्ओं सहित प्रदेश सरकार के मंत्री, सांसद, विधायक, आयोग, निगम, बोर्ड के अध्यक्ष व सदस्य, महापौर, पार्षद, नगरपालिका अध्यक्ष, नगर पंचायत अध्यक्ष व सदस्य, जिला पंचायत व क्षेत्र पंचायत अध्यक्ष, सदस्य सहित सभी जनप्रतिनिधि प्रदेश के 27700 शक्ति केन्द्रों पर उपस्थित होकर डिजिटल माध्यम से बूथ विजय अभियान से जुड़ेंगे।


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रयागराज, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह लखनऊ, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य प्रयागराज, उपमुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा गाजियाबाद, प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल लखनऊ से वर्चुअल माध्यम से राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा द्वारा शुभारम्भ किये जा रहे बूथ विजय अभियान से जुडेगें। इसके साथ ही प्रदेश सरकार के सभी मंत्री शक्ति केन्द्रों पर उपस्थित रहकर बूथ विजय अभियान का हिस्सा बनेगें। बूथ विजय अभियान के साथ ही पन्ना प्रमुख बनाने का अभियान भी प्रारम्भ होगा, जो 20 सितम्बर तक चलेगा।
बूथ समिति सत्यापन की प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद पार्टी बूथ विजय अभियान को प्रारम्भ कर रही है। राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा अभियान के शुभारम्भ के साथ अभेद्य बूथ संरचना से बूथ विजय की संकल्पना लेकर पार्टी कार्य प्रारम्भ करेगी। पार्टी द्वारा शनिवार से शुरू किये जा रहे बूथ विजय अभियान के अवसर पर प्रदेश के सभी 27700 शक्ति केन्द्रों से पार्टी कार्यकतार्ओं को जोड़ने के लिए पार्टी द्वारा व्यापक स्तर पर योजना रचना बनाई गई है। पार्टी के योजनानुसार बूथ विजय अभियान के शुभारम्भ के अवसर पर 15 लाख से अधिक पार्टी कार्यकर्ता शक्ति केन्द्रों पर उपस्थित रहकर राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा दिये जाने वाले उद्बोधन को सुनेगें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *