Dainik Athah

अवनीश त्यागी बने भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता भाजपा ने मीडिया पैनलिस्ट की सूची जारी की, गाजियाबाद से अमृता कुमार का नाम भी शामिल

अथाह ब्यूरो
लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी ने वरिष्ठ पत्रकार अवनीश त्यागी को प्रदेश प्रवक्ता पद पर नियुक्त किया है। इसके साथ ही मीडिया पैनलिस्ट की सूची भी घोषित की है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने गुरुवार देर शाम सूची जारी करते हुए मेरठ निवासी वरिष्ठ पत्रकार अवनीश त्यागी को पार्टी का प्रदेश प्रवक्ता नियुक्त किया है। अवनीश त्यागी दैनिक जागरण के लखनऊ ब्यूरो में विशेष संवाददाता के पद से सेवानिवृत्त हुए थे। इसके साथी पार्टी ने एक दर्जन कार्यकर्ताओं को मीडिया पैनलिस्ट की सूची में स्थान दिया है।


मीडिया पैनलिस्ट में गाजियाबाद से हापुड़ की पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अमृता कुमार को स्थान दिया हैं। इसके साथ ही सूची में नोएडा से प्रशांत कुमार व एसएन सिंह जौनपुर से ओम प्रकाश सिंह व डॉ कौशल मिश्रा, मथुरा से राजेश चौधरी, कानपुर के राघवेंद्र सिंह, लखनऊ के संजीव मिश्रा, श्रावस्ती से शर्तेंदु त्रिवेदी, आगरा से दीपक बघेल बरेली दीपक सोनक, मऊ से कृष्ण मोहन पांडे को स्थान दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *