Dainik Athah

प्रशासन के साथ वार्ता के बाद माने किसान, नही लगेगी जीवित समाधि

– अपर जिलाधिकारी प्रशासन ने मंडोला विहार योजना के विरोध में धरना दे रहे किसानों के साथ की वार्ता
– अपर जिलाधिकारी प्रशासन ऋतु सुहास ने किसानों को दिया आश्वासन, जल्द होगा समस्या का निराकरण


अथाह संवाददाता
गाजियाबाद। गाजियाबाद के लोनी मंडोला विहार आवास विकास योजना के विरोध में किसानों द्वारा मुआवजे की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन कर रहे किसान अब जिंदा समाधि नहीं लेंंगे। अपर जिलाधिकारी प्रशासन ऋतु सुहास ने किसानों से वार्ता कर उनकी समस्याओं का निराकरण करने का आश्वासन दिया। इसके बाद किसानों का धरना भी समाप्त हो गया।


बता दें कि किसान आवास विकास परिषद की मंडोला विहार योजना के विरोध में लंबे समय से आंदोलन कर रहे हैं। किसानों की कोई सुनवाई न होने के चलते किसानों ने 14 सितंबर तक का समय जिला प्रशासन को दिया था। इसके बाद किसानों ने जिंदा समाधि लेने की चेतावनी जिला प्रशासन को दी थी। किसानों की घोषणा के बाद पुलिस- प्रशासन में बेचैनी थी। किसानों की समस्या को ध्यान में रखते हुए जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह ने किसानों की समस्या के निस्तारण के लिए अपर जिलाधिकारी प्रशासन ऋतु सुहास को मौके पर जाकर किसानों के साथ वार्ता करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी के निर्देश के बाद गुरुवार को अपर जिलाधिकारी प्रशासन ऋतु सुहास ने मंडोला विहार आवास विकास योजना के विरोध में धरना दे रहे किसानों के साथ वार्ता की, साथ ही किसानों को आश्वासन दिया कि उनकी समस्याओं का निस्तारण जल्द किया जाएगा। उनके द्वारा दिए गए आश्वासन के बाद किसानों ने धरना समाप्त कर दिया। इसके बाद प्रशासन ने राहत की सांस ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *