Dainik Athah

बगैर प्रबुद्ध वर्ग के राष्ट्र विरोधी ताकतों से लड़ना कठिन

– भाजपा साहिबाबाद विधानसभा के प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन में प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा
– प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूरे विश्व का नेतृत्व कर रहे हैं
– मोदी के नेतृत्व में पूरे विश्व में भारत की अलग पहचान बन रही है: स्वतंत्र देव सिंह
– योगिराज में प्रदेश अपराध और भ्रष्टाचार मुक्त : स्वतंत्र देव

अथाह संवाददाता
गाजियाबाद। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने प्रबुद्ध जनों का आह्वान करते हुए कहा कि किसी भी राष्टÑ का निर्माण तब होता है जब उस राष्टÑ का प्रबुद्ध वर्ग सच्चे और राष्टÑ भक्त लोगों का साथ देता है। उन्होंने कहा कि दिन प्रतिदिन बड़े षड़यंत्र हमारे राष्टÑ के खिलाफ रचे जाते हैं, राष्टÑ पर आक्रमण के प्रयास होते हैं, इन सभी साजिशों के खिलाफ हमें अपनी लड़ाई को जारी रखना है और बिना प्रबुद्ध वर्ग के इन ताकतों से लड़ना देश के लिए कठिन है।


स्वतंत्र देव सिंह बुधवार को मोहन नगर स्थित कृष्णा इंजीनियरिंग कॉलेज में प्रबुद्घ वर्ग सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने सपा व कांग्रेस पर निशाना साधा और कहा कि प्रदेश अब अपराध व भ्रष्टाचार मुक्त है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूरे विश्व का नेतृत्व कर रहे हैं। वह चाहे पर्यावरण संरक्षण हो, आतंकवाद से लड़ाई हो, आईटी का विषय हो। मोदी जी पूरे विश्व का प्रत्येक क्षेत्र में मार्ग दर्शन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कोरोना काल में जिस प्रकार भारत में टीकाकरण का अभियान चल रहा है वह कई देशों के लिए अध्ययन का विषय बन गया है।
इसके साथ ही उन्होंने कहा कि गरीबोंं को अपने घर की आवश्यकता होती है, सिर पर छत की आवश्यकता होती है, इन आवश्यकताओं को पूरा करने का काम मोदी सरकार एवं योगी सरकार कर रही है। गरीबों को आवास उपलब्ध करवाया जा रहा है। इतना ही नहीं जिन गांवों में पानी के कनेक्शन नहीं थे, महिलाओं को सिर पर मटका रखकर दूर दराज से पानी लाना पड़ता था उनके घरों में पानी के कनेक्शन उपलब्ध करवाये गये हैं। जो महिलाएं चूल्हे के धुएं से परेशान रहती थी आज उनके पास अपना रसोई गैस कनेक्शन है।
उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश अपराध व भ्रष्टाचार मुक्त हो गया है। अब अगर कोई गरीब की झोपड़ी पर कब्जा करने का प्रयास करता है तो उसके घर पर बुलडोजर चलता है। जेल में रहने वाले गुंडे भी अब डरते है। यूपी में अब साम्प्रदायिक दंगे नहीं होते। उन्होंने कहा कि योगी की तप, तपस्या के कारण ही प्रदेश में दंगा नहीं होता।


सम्मेलन को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल ने कहा कि राम मंदिर के मुद्दे पर विपक्षी हमारे खिलाफ अनर्गल प्रचार किया करते थे लेकिन जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अयोध्या में मंदिर का भूमि पूजन कर रहे थे तो एक भी पत्ता नहीं हिला। सरकार अगर हिन्दू को मकान देती है तो मुस्लिम को भी। हम दोनों मिलकर इस देश का विकास करें। दंगे की बात नहीं सौहार्द की बात करें। सम्मेलन की अध्यक्षता बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मुनीष त्यागी तथा संचालन महानगर मंत्री संजीव झा ने किया।
सम्मेलन में प्रमुख रूप से महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा, महापौर आशा शर्मा, लज्जा रानी गर्ग, विधायक सुनील शर्मा, खोड़ा नगर पालिका चेयरमैन रीना भाटी, महामंत्री पप्पू पहलवान, गोपाल अग्रवाल, सुशील गौतम, राजेश त्यागी, महानगर मीडिया प्रभारी अश्विनी शर्मा, सह मीडिया प्रभारी धीरज अग्रवाल, प्रबुद्ध वर्ग से जेपी सिंह, शैलेंद्र त्यागी, बलराम त्यागी, वीके राव, हेमंत शर्मा, आदित्य गुप्ता, करण, पुनीत, शत्रुघ्न लाल, राजेश चौधरी, जेके तेवतिया, डा. सर्वेश वशिष्ठ, डा. विपुल त्यागी, डा. युवराज शर्मा समेत बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *