Dainik Athah

एनजीटी के निर्देशानुसार पुराने वाहनों के गाजियाबाद में संचालन पर की जाये कार्यवाही: डा. सेंथिल पांडियन

नोडल अधिकारी- आबकारी आयुक्त ने किया आरटीओ कार्यालय का निरीक्षण
– महिलाओं के लिए अलग से काउंटर की व्यवस्था सुनिश्चित की जाय

अथाह ब्यूरो
गाजियाबाद। जिले के नोडल अधिकारी एवं प्रदेश के आबकारी आयुक्त डा. सेंथिल पांडियन सी ने आरटीओ प्रशासन एवं प्रवर्तन को निर्देश दिये कि एनजीटी के निर्देशानुसार गाजियाबाद में निर्धारित समय सीमा पूरी कर चुके वाहनों के खिलाफ कार्यवाही की जाये। ऐसे वाहनों को एनओसी भी जारी की जाये। उन्होंने महिला शक्ति के तहत आरटीओ कार्यालय में महिलाओं के लिए अलग से विशेष काउंटर खोले जाने के निर्देश दिये।

डा. सेंथिल पांडियन सी ने सोमवार को आरटीओ कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह भी उपस्थित थे। इस दौरान उन्होंने सभी कर्मचारियों की उपस्थिति की जांच की। उन्होंने निर्देश दिये कि कार्यालय में समय से उपस्थित हो तथा जनता के कार्यों का निस्तारण शासन द्वारा तय समय सीमा में हो। इसके साथ ही उन्होंने वाहन पोर्टल एवं सारथी पोर्टल का विस्तृत निरीक्षण किया। वाहन पोर्टल पर परमिट, स्वामित्व हंस्तारण की पेंडेंसी की जांच की। परमिट की पेंडेंसी शून्य पाये जाने पर उन्होंने संतोष व्यक्त किया। इस दौरान स्वामित्व हंस्तारण के दो मामले 2019 से पेंडिग पाये जाने पर उन्हें बताया गया कि कागजात पूर्ण न होने अथवा प्रार्थना पत्र में कमी पाये जाने पर कोई रिवर्स बैक करते हुए निरस्त करने की सुविधा नहीं है। इसी कारण यह स्थिति है। इस पर उन्होंने निर्देश दिये कि परिवहन आयुक्त से अनुरोध किया जाये तथ कमियों को दूर करवाया जाये।

इस दौरान नोडल अधिकारी ने आॅन लाइन आवेदन प्रक्रिया का निरीक्षण किया गया। इसके साथ ही उन्होंने एनसीआर क्षेत्र में डीजल वाहन दस वर्ष एवं पेट्रोल वाहन 15 के संबंध स्केब पालिसी का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्देश दिये कि एनजीटी के निर्देशों के अनुरूप राष्टñीय राजधानी क्षेत्र में आयु सीमा से बाहर के वाहनों के विरूद्ध निरंतर कार्यवाही की जाये तथा ऐसे वाहनों को एनओसी जारी की जाये। उन्होंने प्रवर्तन विभाग को कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश भी दिये।

इस दौरान सेंथिल पांडियन सी ने लाइसेंस अनुभाग का गहन निरीक्षण किया। उन्होंने लााइसेंस व्यवस्था पर संतोष व्यक्त करने के साथ ही महिलाओं के लिए अलग से काउंटर बनाने के निर्देश आरटीओ को दिये। इसके साथ ही उन्होंने पौधा रोपण भी किया। कार्यालय की स्थिति पर जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह ने भी संतोष व्यक्त किया।
इस मौके पर आरटीओ आरटीओ प्रशासन अरुण कुमार वार्ष्णेय, प्रवर्तन विजय कुमार सिंह, एआरटीओ प्रशासन विश्वजीत प्रताप सिंह, एआरटीओ प्रवर्तन आरके सिंह, प्रणव झा भी उपस्थित थे।
बाक्स

– क्या पूर्व सूचना मिल गई थी नोडल अधिकारी के निरीक्षण की!
जिले के नोडल अधिकारी एवं प्रदेश के आबकारी आयुक्त सेंथिल पांडियन सी द्वारा आरटीओ कार्यालय के निरीक्षण की क्या विभाग को पूर्व सूचना मिल गई थी, इसे लेकर विभाग में चर्चा है। एआरटीओ को छोड़कर अन्य वरिष्ठ अधिकारी कार्यालय में कम ही उपस्थित मिलते हैं। खासकर आरटीओ प्रवर्तन के संबंध में कहा जाता है कि वे माह में एक सप्ताह भी नहीं बैठते। लेकिन निरीक्षण के समय सभी अधिकारियों की उपस्थिति सवाल खड़े कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *