Dainik Athah

भाजपा ने किसान मोर्चा, अनुसूचित मोर्चा, ओबीसी मोर्चा के जिला पदाधिकारियों की घोषणा की

अथाह संवाददाता
गाजियाबाद। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष दिनेश सिंघल, जिला प्रभारी सत्येंद्र सिसोदिया ने किसान मोर्चा अनुसूचित मोर्चा और ओबीसी मोर्चा की जिला पदाधिकारियों की घोषणा करते हुए कमेटी में प्रत्येक 31 कार्यकतार्ओं को स्थान दिया है जिसमें अध्यक्ष के साथ छह उपाध्यक्ष, दो महामंत्री, छह मंत्री, कोषाध्यक्ष, कार्यालय प्रभारी, जिला मीडिया प्रभारी, सोशल मीडिया प्रमुख एवं 11 सदस्यों को भी स्थान प्रत्येक मोर्चे की कमेटी में मिला हैं ।


भाजपा जिला अध्यक्ष दिनेश सिंघल, जिला प्रभारी सत्येंद्र सिसोदिया एवं किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष देवेंद्र चौधरी डायमंड ने सूची जारी करते हुए बताया कि भाजपा जिला किसान मोर्चा में जिला उपाध्यक्ष पद पर ललित शर्मा, अमित नागर, विपिन कसाना, जयदीप चौधरी, प्रशांत तेवतिया व मनोज चौधरी को स्थान दिया गया है। जबकि जिला महामंत्री पद पर पारुल त्यागी, सत्य प्रकाश निठौरा, को नियुक्त किया है। जिला मंत्री पद पर संजीव तोमर, विनोद धामा, संजय त्यागी, सुमित खटाना, देवेश दिक्षित, पवन कुमार बंसल, को स्थान मिला है। वही जिला कोषाध्यक्ष पद पर विनय प्रताप, कार्यालय प्रभारी जितेंद्र बालियान, जिला मीडिया प्रभारी सुमित त्यागी, सोशल मीडिया प्रमुख सुभाष चौधरी को नियुक्त किया गया है जबकि अन्य 11 कार्यकतार्ओं को सदस्य पद पर भी स्थान दिया है।
भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश सिंघल, जिला प्रभारी सत्येंद्र सिसोदिया तथा भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष विनोद जाटव वैशाली ने भाजपा अनुसूचित मोर्चा जिला पदाधिकारियों की घोषणा करते हुए बताया कि जिला उपाध्यक्ष पद पर संजीव बाल्मीकि, विजय जाटव, हिमांशु लोहरा, आर्यन प्रताप सिंह, दीवान सिंह गौतम, डॉ सागर मोंगा को बनाया है, वही जिला महामंत्री पद पर एडवोकेट विजेंद्र सिंह व प्रदीप गहलोत को जिम्मेदारी दी है। जिला मंत्री पद पर अनुज जाटव, अनीश बाल्मीकि, दिनेश जाटव, दीपक कर्दम, कमल गहलोत, सुमित कुमार को नियुक्त किया है। वही जिला कोषाध्यक्ष पद पर एडवोकेट सुभाष सिंह, जिला कार्यालय प्रभारी डॉ मोहर सिंह, जिला मीडिया प्रभारी जितेंद्र कुमार, सोशल मीडिया प्रमुख अमर जाटव को नियुक्त किया है। इसके अलावा कमेटी में 11 सदस्यों को भी स्थान मिला है।


भाजपा ओबीसी मोर्चा की घोषणा करते हुए जिलाध्यक्ष दिनेश सिंघल, जिला प्रभारी सत्येंद्र सिसोदिया व ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष सतपाल गुर्जर ने जानकारी दी कि जिला उपाध्यक्ष पद पर जीतपाल कश्यप, सुभाष सांगवान, राजन चौधरी, अनिल सैन, महक सिंह पाल, देवनागर को नियुक्त किया है, जिला महामंत्री पद पर गजब पाबी, विजेंद्र यादव को स्थान दिया गया है। वहीं जिला मंत्री पद पर सचिन जागड़ा, हर्षित वर्मा सोनी, बलराज सेन, ललित बैसला, पिंटू गुर्जर, हरेंद्र सैनी को जिम्मेदारी सौंपी है। कोषाध्यक्ष पद पर नरेश आर्य पंचाल, जिला कार्यालय प्रभारी विनोद प्रधान, मीडिया प्रभारी सोनू, सोशल मीडिया प्रमुख राजीव कुमार के अलावा कमेटी में 11 कार्यकतार्ओं को सदस्य पद पर नियुक्त किया है।


– ब्लाक प्रमुख के ख्वाब, मोर्चे के उपाध्यक्ष पद पर संतोष करना पड़ा
भाजपा ने शुक्रवार को तीन मोर्चों का जिले में गठन पूरा कर लिया है। पिछड़ा वर्ग मोर्चा की कमेटी में अबूपुर के राजन चौधरी को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। बता दें कि राजन चौधरी ब्लाक प्रमुख चुनाव में पूरे दम से लगे थे। लेकिन बाद में उन्होंने बसपा से निष्काशित केडी त्यागी से हाथ मिला लिया था। चुनाव में वे भाजपा प्रत्याशी के खिलाफ थे। सूत्रों के अनुसार ब्लाक प्रमुख चुनाव में राजीव त्यागी की जीत के बाद राजन चौधरी किसी मोर्चे के जिलाध्यक्ष बनने के प्रयास में लगे। वहां से भी खाली हाथ रहना पड़ा। अब पिछड़ा वर्ग मोर्चा में राजन चौधरी को उपाध्यक्ष बनाया गया है। उन्होंने इसी से संतोष कर लिया है। इसको लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में चर्चा है कि कुछ नहीं से उपाध्यक्ष पद ही भला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *