Dainik Athah

सोलत पाशा गाजियाबाद जिलाध्यक्ष- रियाज बनें महानगर

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला- महानगर अध्यक्ष घोषित

अथाह ब्यूरो
लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी अल्प संख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष ने प्रदेश के सभी जिलों के जिला व महानगर अध्यक्ष घोषित कर दिया है। डासना निवासी सोलत पाशा को एक बार फिर से गाजियाबाद जिलाध्यक्ष पद से नवाजा गया है।


भाजपा अल्प संख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कुंवर बासित अली ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले में वसीम खान, मुरादाबाद महानगर में अजीम पाशा, अमरोहा में सरदार स्वर्णजीत सिंह, बिजनौर में मलकीत सिंह, सहारनपुर महानगर में कमल चुघ, मुजफ्फरनगर में मोहम्मद सलीम, शामली में सचिन जैन भगतजी, मेरठ जिला में नईम तोमर, मेरठ महानगर में अंजुम निजामी, हापुड़ में इस्लाम बादशाह को अध्यक्ष घोषित किया है।
इसी प्रकार बागपत जिले में अनस खान, गाजियाबाद जिले में सोलत पाशा, गाजियाबाद महानगर में रियाज सिद्दकी, नोएडा महानगर में अहसान खान, गौतमबुद्धनगर जिला में वसीम खान एवं बुलंदशहर जिलाध्यक्ष तनवीर चौहान को घोषित किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *