Dainik Athah

अनुसूचित जाति मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश पदाधिकारियों की प्रथम बैठक सम्पन्न

अथाह ब्यूरो
लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मुख्यालय पर गुरूवार को अनुसूचित जाति मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश पदाधिकारियों की प्रथम बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री स्वतंत्र देव सिंह व प्रदेश महामंत्री संगठन श्री सुनील बंसल ने सभी नवनियुक्त प्रदेश टीम को नए दायित्व के लिए बधाई देते हुए मार्गदर्शन किया। पार्टी के अनुसूचित जाति मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्री रामचन्द्र कनौजिया ने बैठक की अध्यक्षता तथा पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष व मोर्चा के प्रदेश प्रभारी श्री देवेन्द्र चौधरी, प्रदेश मंत्री व सह प्रभारी देवेश कुमार कोरी एवं श्री डीपी भारती भी बैठक में उपस्थित रहे। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री स्वतंत्र देव सिंह ने मोर्चा पदाधिकारियों का अभिनंदन करते हुए कहा कि मोदी सरकार व योगी सरकार की जनकल्याणकारी नीतियां और योजनाएं 2022 के विधानसभा चुनाव में भाजपा की विजय का आधार बनेगी। सतत सम्पर्क व सतत संवाद ही पार्टी की कार्य पद्धति है। हमें समाज के हर वर्ग तक पहुंचकर लोगों से जुड़ना है और उन्हें पार्टी से जोड़ना है। हम 350 के लक्ष्य के साथ चुनाव में जा रहे है। उन्होंने कहा कि इस समय विपक्ष झूठ और भ्रम की राजनीति कर रहा हैं हमें विपक्ष के हर चक्र व्यूह को भेदना है।


पार्टी के प्रदेश महामंत्री (संगठन) श्री सुनील बंसल ने कहा कि मोदी जी के नेतृत्व की केन्द्र सरकार व योगी जी के नेतृत्व में प्रदेश भाजपा सरकार अन्त्योदय लक्ष्य के साथ जनकल्याणकारी योजनाओं से सभी वर्गो का समावेश कर रही है। हमारा संगठनात्मक मूलमंत्र भी सर्वस्पर्शी, सर्वग्राही व सर्वसमावेशी है। संगठनात्मक कार्यों में दक्षता से ही नेतृत्व निर्माण होता है। इसलिए सभी को लक्ष्य 2022 के साथ सभी संगठनात्मक दायित्वों का निर्वहन करते हुए बूथ स्तर तक पहुंचाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *