Dainik Athah

भाजपा महिला मोर्चा जिला कार्यकारिणी में 30 महिला कार्यकर्ताओं को मिला स्थान

अथाह संवादाता: गाजियाबाद। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष आरती मिश्रा नई जिला कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए 30 महिला कार्यकर्ताओं को स्थान दिया है। भाजपा जिला अध्यक्ष दिनेश सिंघल एवं महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष द्वारा जारी महिला जिला मोर्चा जिला कार्यकारिणी सूची के अनुसार महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष पद पर कृष्णा सिंह गीता कौशिक विनीता सिंह अंजलि गर्ग को नियुक्त किया है वही महामंत्री पद पर रितु चौधरी, डॉ मिथलेश को जिम्मेदारी दी है। जिला मंत्री पद पर नीरज तेवतिया सुधा शर्मा सुनीता सॉन्ग प्रीति जैन को स्थान दिया गया है। कोषाध्यक्ष मीनाक्षी शर्मा मीडिया प्रभारी विशाखा जाटव कार्यालय प्रभारी अंजनी लालवानी सोशल मीडिया प्रभारी रेखा चौधरी को जिम्मेदारी दी है। वही जिला सदस्य पद पर शीला कुशवाह, सुशीला पांडे, बबीता शर्मा, ललिता कुशवाहा, कविता बाल्मीकि, सीमा कौशिक, कविता यादव, बबीता चौधरी, बीना शर्मा, रीना लोहरा, कुमतेश भारद्वाज, दीपाली बंसल, परमेश्वरी देवी, गीता देवी, रुचि गर्ग, मनीषा जैन अग्रवाल को नियुक्त किया है।


– जिला महिला मोर्चा ने की मंडल प्रभारियों की घोषणा
भाजपा जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष आरती मिश्रा ने जिले के 11 मंडलों पर महिला मोर्चा अध्यक्षों की घोषणा की है जिसमें मोदीनगर शहर मंडल से डॉ आशा बंसल मोदी, सीकरी महामाया मंडल से सीमा सिंह, बलराम नगर मंडल से सोनिया नेगी, राम विहार मंडल से रेखा चौधरी, परशुराम नगर मंडल से रंजना शर्मा, संगम विहार मंडल से दुर्गेश चौधरी, लोनी देहात मंडल से डॉ उपमा शर्मा, डासना मंडल से मधु नौटियाल, जलालाबाद मंडल से स्वाति शर्मा, भोजपुर मंडल से अलका चौधरी, मोदीनगर देहात मंडल से निधि चौधरी को जिम्मेदारी दी गई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *