Dainik Athah

भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा में सत्यपाल सिंह गुर्जर जिला अध्यक्ष तो मनोज यादव को बनाया महानगर का अध्यक्ष

भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा में पश्चिम क्षेत्र के 19 महानगर में जिला अध्यक्षों की घोषणा

लखनऊ । भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र कुमार कश्यप ने पश्चिम क्षेत्र के 19 जिला में महानगर अध्यक्षों की घोषणा की।
भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र कुमार कश्यप ने सूची जारी करते हुए बताया कि गाजियाबाद जिला अध्यक्ष पद पर सत्यपाल सिंह गुर्जर को जिम्मेदारी दी है तो गाजियाबाद महानगर पद पर मनोज यादव का नियुक्त किया है।

उन्होंने बताया कि रामपुर जिला अध्यक्ष चेतन स्वरूप मौर्य मुरादाबाद जिला अध्यक्ष आनंदी प्रजापति, मुरादाबाद महानगर अध्यक्ष अनुपेंद्र जाट, संभल जिला अध्यक्ष दिव्य प्रकाश यादव। अमरोहा जिला अध्यक्ष हरज्ञान प्रजापति, बिजनौर जिला अध्यक्ष तिलक राज सैनी, सहारनपुर जिला अध्यक्ष राकेश सैनी आर्य, सहारनपुर महानगर अध्यक्ष सुनील पंवार (गुर्जर), मुजफ्फरनगर जिला अध्यक्ष सुरेंद्र पाल (पाल), शामली जिला अध्यक्ष नीरज उपाध्याय (जोगी), मेरठ जिला अध्यक्ष आयुष चपराना (गुर्जर), मेरठ महानगर अध्यक्ष विनोद उपाध्याय (जोगी), हापुर जिला अध्यक्ष डॉ रिंकू सैनी, बागपत जिला अध्यक्ष ओम कश्यप ,नोएडा महानगर उमेश पहलवान (यादव), गौतम बुध नगर जिला अध्यक्ष जितेंद्र भाटी तथा बुलंदशहर जिला अध्यक्ष किशोर लोधी को जिम्मेदारी सौंपी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *