Dainik Athah

देवेंद्र डायमंड गाजियाबाद जिला, महानगर में पंकज भारद्वाज अध्यक्ष घोषित

भाजपा ने किसान मोर्चा के पश्चिम क्षेत्र के 19 जिला- महानगर अध्यक्ष किये घोषित

अथाह ब्यूरो
लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश किसान मोर्चा के अध्यक्ष कामेश्वर सिंह ने पश्चिम क्षेत्र के 19 जिलाध्यक्ष व महानगर अध्यक्षों की घोषणा की है।
बुधवार को भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष कामेश्वर सिंह द्वारा जारी सूची के अनुसार गाजियाबाद जिलाध्यक्ष पद पर देवेंद्र सिंह चौधरी डायमंड, गाजियाबाद महानगर अध्यक्ष पद पर पंकज भारद्वाज, गौतमबुद्ध नगर जिलाध्यक्ष डॉ चंदर सिंह, नोएडा महानगर अध्यक्ष ओमवीर अवाना, बुलंदशहर जिला अध्यक्ष सुधीर शर्मा, सहारनपुर महानगर अध्यक्ष अरुण यादव, सहारनपुर जिला अध्यक्ष मोहर सिंह पुंडीर, बागपत जिला अध्यक्ष नितिन चौधरी, हापुड़ जिला अध्यक्ष अमित सीवाल को घोषित किया है।


इसी प्रकार मेरठ महानगर अध्यक्ष प्रवेश गुमी, मेरठ जिलाध्यक्ष अजय त्यागी, शामली जिलाध्यक्ष सत्पाल भूरा गुर्जर, मुजफ्फरनगर जिलाध्यक्ष अमित सिंह रावत, बिजनौर जिलाध्यक्ष खेल सिंह राजपूत, अमरोहा जिलाध्यक्ष राहुल चौहान, संभल जिलाध्यक्ष देवेंद्र यादव, मुरादाबाद महानगर अध्यक्ष मनीष गुर्जर, मुरादाबाद जिलाध्यक्ष सत्येंद्र चौधरी तथा रामपुर जिला अध्यक्ष पद पर प्रेमपाल सिंह गंगवार को नियुक्त किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *