Dainik Athah

एक चौथाई पदों पर गाजियाबाद महानगर का कब्जा

– भाजपा महिला मोर्चा की 31 सदस्यीय क्षेत्रीय टीम की घोषणा
– गाजियाबाद जिले को नहीं मिला कोई पद, नोएडा के हिस्से में मात्र एक सदस्य

अथाह संवाददाता
गाजियाबाद। भारतीय जनता पार्टी पश्चिमी उत्तर प्रदेश महिला मोर्चा की 31 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी गई है। इस टीम में सबसे अधिक आठ महिलाएं गाजियाबाद महानगर से है। जबकि गाजियाबाद जिले के हिस्से में कोई पद नहीं आया। टीम को लेकर भाजपा के ही लोग सवाल भी उठा रहे हैं।


भाजपा महिला मोर्चा की क्षेत्रीय अध्यक्ष वर्षा कौशिक ने शुक्रवार को अपनी क्षेत्रीय टीम की घोषणा कर दी है। टीम में छह उपाध्यक्ष अमरोहा से विनीता सैनी, हापुड़ से अल्पना चौहान, संभल से अंजू चौधरी, गाजियाबाद महानगर से मोनिका पंडिता, मुरादाबाद से मिथलेश रानी एवं सहारनपुर महानगर से वर्षा चौपड़ा है। दो महामंत्री रमा गुप्ता सहारनपुर महानगर एवं दीपमाला संतोषी बिजनौर से है। इसी प्रकार छह मंत्रियों में उदिता त्यागी, सिद्धी प्रधान, कविता सिरोही गाजियाबाद महानगर से, विनीता शर्मा बिजनौर, सरोज शर्मा सहारनपुर जिला पूनम राणा शामली से है।
क्षेत्रीय महिला टीम की कोषाध्यक्ष अचला सिंह मेरठ, मीडिया प्रभारी अनीता चौहान बिजनौर, सह मीडिया प्रभारी रितिका शर्मा सहारनपुर महानगर, सोशल मीडिया प्रभारी नीरू शर्मा गाजियाबाद महानगर, शोध विभाग प्रमुख रजनी कालरा बिजनौर, कार्यालय प्रभारी रचना जैन गाजियाबाद महानगर से है। इसी प्रकार सदस्यों में कादंबरी कौशिक मेरठ, ममता गुप्ता बागपत, पुष्पलता पाल संभल, सपना अग्रवाल मेरठ, मालती भारती हापुड़, तुलसी भारद्वाज मुजफ्फरनगर, प्रमोद देवी कश्यप गाजियाबाद महानगर, मंजू वाल्मीकि बुलंदशहर, रवीना सिंह गाजियाबाद महानगर, मुन्नी देवी गंगवार रामपुर एवं मोनिका श्रीवास्तव नोएडा शामिल है।


इस प्रकार क्षेत्र की एक चौथाई टीम गाजियाबाद महानगर से है। तथ्य यह भी है कि क्षेत्रीय टीम में शामिल की गई आठ में छह महिलाएं अकेले ट्रांस हिंडन क्षेत्र से है। हालांकि एक महिला टीम में ऐसी भी है जिन्हें मंडल की टीम में भी शामिल करने लायक नहीं समझा गया, लेकिन वे क्षेत्रीय टीम में उपाध्यक्ष बन गई। इसी प्रकार एक महिला प्रदेश टीम में मंत्री रह चुकी है वे अब क्षेत्रीय टीम में भी इसी पद पर है। सूची में गाजियाबाद जिले के खाते में नीरू शर्मा का नाम है। लेकिन वे ट्रांस हिंडन क्षेत्र के शालीमार गार्डन में रहती है। इस प्रकार जिले को देखा जाये तो ऐसा लगता है कि जिले में महिला कार्यकर्ताओं की कमी है। इस बात को क्षेत्रीय अध्यक्ष वर्षा कौशिक भी स्वीकार करती है।


गाजियाबाद महानगर में महिलाओं की टीम बड़ी है, जबकि गाजियाबाद जिले में महिला टीम कमजोर है। जो काम कर रही है उन्हें यदि क्षेत्रीय टीम में शामिल कर लिया जाता तो आगे परेशानी होती। इसका कारण यह है कि अभी जिले की महिला मोर्चा टीम का गठन भी होना है।
वर्षा कौशिक, क्षेत्रीय अध्यक्ष भाजपा महिला मोर्चा पउप्र

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *