Dainik Athah

जिले में चारों ब्लाकों के साथ ही जिला पंचायत चुनाव में रचा गया इतिहास

– भाजपा जिला- महानगर ने किया ब्लाक प्रमुखों का सम्मान
– जिले के चारों ब्लाक प्रमुखों के सम्मान में मुरादनगर में आयोजित किया गया सम्मान समारोह
– कार्यक्रम में जिला- महानगर अध्यक्षों के साथ ही विधायक अजीत पाल त्यागी, जिला पंचायत अध्यक्ष ममता भी रही मौजूद

अथाह संवाददाता
मुरादनगर। जिला पंचायत एवं ब्लाक प्रमुख चुनाव में मिली ऐतिहासिक जीत के बाद भारतीय जनता पार्टी ने जिला पंचायत अध्यक्ष एवं ब्लाक प्रमुखों का सम्मान समारोह आयोजित किया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि भाजपा ने गांवों के इस चुनाव में विजय हासिल कर इतिहास रचा है।
मुरादनगर के रावली रोड स्थित एक बैंक्वेंट हॉल में आयोजित सम्मान समारोह में जिला पंचायत अध्यक्ष ममता त्यागी, मुरादनगर ब्लाक प्रमुख राजीव त्यागी, ब्लाक प्रमुख रजापुर मीनू चौधरी, भोजपुर ब्लाक प्रमुख सुचेता सिंह, लोनी ब्लाक प्रमुख वंदना नागर का अभिनंदन किया गया। इस मौके पर विधायक अजीत पाल त्यागी, भाजपा जिला प्रभारी सत्येंद्र शिशौदिया, जिलाध्यक्ष दिनेश सिंघल एवं महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा ने कहा कि भाजपा ने गांवों से जुड़े इन चुनावों में जीत हासिल कर बता दिया है कि देश के साथ ही प्रदेश की जनता भाजपा के साथ है तथा भाजपा की नीतियों में उसका विश्वास है। इन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में जिस प्रकार देश एवं प्रदेश का विकास हो रहा है इतना विकास देश- प्रदेश मे कभी नहीं हुआ।
इसके साथ ही केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को भी बताया गया। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष ममता त्यागी के साथ ही चारों ब्लाक प्रमुखों ने भी विचार व्यक्त किये।
कार्यक्रम में मुरादनगर नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन राधे अरोड़ा ने ब्लाक प्रमुखों के साथ ही अतिथियों को भी उपहार देकर सम्मानित किया। इस मौके पर क्षेत्रीय उपाध्यक्ष हरेंद्र जाटव, पूर्व जिलाध्यक्ष अरिवंद भारतीय, जीडीए बोर्ड सदस्य डा. केशव त्यागी, संजीव त्यागी, नवेंद्र गौड़, विपिन त्यागी, विपिन त्यागी, पुनीत कंसल, राहुल चौधरी डैनी, आशीष चौधरी, मास्टर अमरदत्त शर्मा समेत बड़ी संख्या में ग्राम प्रधान, बीडीसी सदस्य एवं भाजपा के पदाधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *