Dainik Athah

पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के विरोध में कांग्रेसियों ने चलाया हस्ताक्षर अभियान

  • वाहन चालकों ने हस्ताक्षर करके पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों का किया विरोध

अथाह संवाददाता

गाजियाबाद। कांग्रेस ने पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के विरोध में महानगर कांग्रेस कमेटी ने अंबेडकर रोड़ स्थित पेट्रोल पंप पर हस्ताक्षर अभियान चलाया। वाहन चालकों ने बढ़ चढ़कर हस्ताक्षर बोर्ड पर साइन करके कीमतों को वापस लेने की मांग का पुरजोर समर्थन किया।

कांग्रेस महानगर अध्यक्ष लोकेश चौधरी ने अंबेडकर रोड स्थित पेट्रोल पंप पर हस्ताक्षर अभियान चलाया। जिसमें आम जनता ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और हजारों की संख्या में पब्लिक ने हस्ताक्षर अभियान में सहयोग किया‌। इस मौके पर पूर्व मंत्री सतीश शर्मा ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार आम आदमी को मारने का काम कर रही है। मोदी सरकार पेट्रोल डीजल के दाम बढ़ाकर ना केवल आम जनता का, बल्कि घरों का बजट भी बिगाड़ने में लगी है। आम जनता ने हस्ताक्षर करके बढ़ती कीमतों का विरोध किया और कहा कि बढ़े हुए दाम वापस होने चाहिए।

हस्ताक्षर अभियान में मुख्य रूप से पूर्व मंत्री सतीश शर्मा, जीके गौड़, पार्षद  मोहम्मद जाकिर अली सैफी, एआईसीसी सदस्य  लेखराज त्यागी, सुशांत गोयल, प्रेमप्रकाश चीनी, महिला महानगर अध्यक्ष कमलेश कुमारी, आशुतोष गुप्ता, रुचि भारद्वाज महानगर उपाध्यक्ष पूजा चड्ढा, ममता  त्यागी,  गीत जी, उज्जवल गर्ग, सुरेंद्र शर्मा, पूनम बहल, अक्षय बहल, राजीव गुप्ता, सीताराम प्रजापति, महेंद्र गौतम, डॉक्टर बाबू राम आर्य, हाशिम चौधरी, विजय, मोनू अरोड़ा, राजीव शर्मा, लियाकत अली,  जय किशन,  बलराज चावड़ा, अनिल बढ़ाना,  चिराग कश्यप उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *